Tata Steel Chess: आर. प्रगनानंद को मिली लगातार दूसरी हार, गुकेश ने ड्रॉ खेला
डिफेंडिंग चैंपियन आर. प्रगनानंद को लगातार दूसरे दिन हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने हराया। विश्व चैंपियन गुकेश ने जार्डन वैन ...और पढ़ें
-1768827898639_m.webp)
आर. प्रगनानंद को मिली एक और हार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, विज्क आन जी(नीदरलैंड्स): डिफेंडिंग चैंपियन आर. प्रगनानंद को लगातार दूसरे दिन हार का सामना करना पड़ा। उन्हें उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने शिकस्त दी, जबकि विश्व चैंपियन गुकेश को एक और कड़े मुकाबले में नीदरलैंड्स के जार्डन वैन फारेस्ट ने ड्रॉ पर रोक दिया।
लगातार दूसरे ड्रॉ के साथ गुकेश का कुल अंक एक हो गया है। 2025 के शानदार फॉर्म में रहे प्रगनानंद इस समय थके हुए नजर आ रहे हैं। रविवार को उज्बेकिस्तान खिलाड़ी के विरुद्ध ड्रॉ की ओर बढ़ रहा एंडगेम एक हार में बदल गया।
तालिका में सबसे नीचे
पहले दो मुकाबलों के बाद खाता न खुलने से प्रगनानंद तालिका में सबसे नीचे हैं और चुनौती पेश करने के लिए उन्हें शेष 11 राउंड में जोरदार वापसी करनी होगी। प्रज्ञानानंदा को हराने वाले अर्जुन एरिगेसी ने चेक गणराज्य के थाई दाई वान गुयेन के विरुद्ध बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन वह किलेबंदी नहीं तोड़ सके। इसके बावजूद शीर्ष वरीय भारतीय 1.5 अंक के साथ अमेरिका के हैंस मोक नीमन और अब्दुसत्तोरोव के साथ संयुक्त बढ़त में बने हुए हैं।
भारतीय दल के चौथे खिलाड़ी अरविंद चिथंबरम ने तुर्की के यागिज कान एरडोग्मुस के साथ ड्रॉ खेलकर दो में से एक अंक हासिल किया। प्रगनानंद ने क्वींस गैम्बिट डिक्लाइंड खेला और काले मोहरों से बराबरी करने में उन्हें खास दिक्कत नहीं दिखी। नोदिरबेक ने स्थिति के खुलने का इंतजार किया और 31वीं चाल पर भारतीय खिलाड़ी की गलती के बाद रूख और प्यादों के एंडगेम में एक प्यादा बढ़त बना ली। हालांकि, तकनीकी रूप से यह एंडगेम ड्रॉ होना चाहिए था, लेकिन प्रगनानंद बराबरी का रास्ता नहीं खोज पाए और 60वीं चाल पर उन्हें हार माननी पड़ी।
खबरें और भी
अर्जुन ने दी टक्कर
अर्जुन ने भी क्वींस गैम्बिट अपनाया और मिडिल गेम की शुरुआती अवस्था में कुछ दबाव झेला। भारतीय खिलाड़ी ने चालों की पुनरावृत्ति की कोशिश की, जिसे गुयेन ने ठुकरा दिया। अंतत: मुकाबला भी रूख और प्यादों के एंडगेम में ड्रा पर खत्म हुआ।