Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Grand Chess Tour: रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे आर प्रगनानंद

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:43 AM (IST)

    ग्रैंड चेस टूर के क्रोएशिया लेग में, रैपिड सेक्शन के आखिरी दिन आर. प्रज्ञानंद ने अपने तीनों गेम जीते और स्टैंडिंग में टॉप पर चल रहे फ्रांस के अलीरेजा ...और पढ़ें

    Grand Chess Tour: रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे आर प्रगनानंद

    Grand Chess Tour: रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे आर प्रगनानंद

    HighLights

    1. भारतीय ग्रैंडमास्टर ने आखिरी दिन तीनों मुकाबले जीतकर फ्रांस के फिरोजा अलीरजा के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया

    2. अब टूर्नामेंट में ब्लिट्ज वर्ग के 18 दौर खेले जाएंगे

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने आखिरी दिन तीनों मुकाबले जीतकर ग्रैंड शतरंज टूर के क्रोएशिया चरण में रैपिड श्रेणी में 12 अंक लेकर फ्रांस के फिरोजा अलीरजा के साथ संयुक्त शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

    दूसरे दिन पिछड़ रहे प्रगनानंद ने आखिरी दिन क्रोएशिया के इवान सारिच, रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल और नीदरलैंड्स के अनीश गिरि को हराया।

    फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियन डी गुकेश और जर्मनी के विंसेंट केमेर ने दस अंक हासिल किए। अब टूर्नामेंट में ब्लिट्ज वर्ग के 18 दौर खेले जाएंगे। गिरि के आठ अंक हैं, जबकि डीक और नीदरलैंड्स के जोर्डन वान फोरीस्ट उनसे एक अंक पीछे हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रगनानंद से सीख लेकर दमदार वापसी की कोशिश करें गुकेश, विश्‍वनाथन आनंद ने दिया अहम सुझाव

    यह भी पढ़ें- फटे जूते से चीन में मेडल तक, पीयूष समेत बिहार के इन जांबाजों ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान