'1 मिनट और 20 सेकंड' में पाकिस्तानी फाइटर का काम तमाम, 40 साल के संग्राम सिंह बन गए स्ट्राइक एशिया चैंपियन
एमएमए फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को केवल 80 सेकंड में मात देकर एशिया चैंपियन खिताब जीता। ...और पढ़ें
HighLights
संग्राम सिंह ने मोहम्मद आबिद अली को हराया
80 सेकंड में संग्राम के सामने टूटा अली का दम
एशिया चैंपियन टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय बने संग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कुश्ती से एमएमए में चमके संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर मोहम्मद आबिद अली को महज एक मिनट 20 सेकंड में ही हराकर सबका दिल जीत लिया। पाकिस्तानी फाइटर पर उनकी यह दूसरी और कुल चौथी जीत है।
संग्राम सिंह का एमएमए के मंच पर अपराजित रहने का सिलसिला जारी है। इस तरह वह एशिया चैंपियन टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। जीत को लेकर मलेशियाई दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। एक उत्साही दर्शक तो फाइट के बाद रिंग के बेहद करीब आकर भारत माता की जय के नारे लगाने लगा।
संग्राम सिंह ने इस जीत को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया। सिंह ने कहा कि उनका किसी भी फाइट में एक ही उद्देश्य रहता है कि देश का तिरंगा ऊंचा हो और उन्हें खुशी है कि उन्हें एक बार फिर इसे ऊंचा करने का सौभाग्य मिला। पता हो कि इससे पहले संग्राम सिंह पाकिस्तान के अली रजा नासिर, ट्यूनीशिया के हाकिम तराबेसी और फ्रांस के फ्लोरियन काउडियर को हरा चुके हैं।
संग्राम सिंह के कोच भूपेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद आबिद अली की पंचिंग काफी अच्छी थी। उसने पंचिंग से अटैक किया, जिस पर संग्राम लगातार बचते रहे। उसकी ऊंची कदकाठी होने से उसके पंच की पहुंच भी अच्छी थी, जिससे उसका एक पंच संग्राम की आंख पर लगा। उसकी इस खूबी को देखकर संग्राम ने कोई जल्दबाजी या हड़बड़ाहट नहीं दिखाई।
खबरें और भी
हालांकि, आबिद भी कुश्ती से एमएमए में आए हैं लेकिन कुश्ती के दांव-पेंचों में संग्राम ने उन्हें बुरी तरह असहाय कर दिया। 30वें सेकंड में संग्राम ने शानदार तरीके से लेग अटैक किया और पलक झपकते ही उन्होंने आबिद पर एंकल होल्ड करके अपनी जीत की आधारशिला रख दी।
इसके लिए वह पहले तो आबिद को रिंग के किनारे पर एंकल होल्ड करके उसे खींचकर अंदर लाए और फिर उसी पोजीशन पर उन्होंने आबिद को चोक कर दिया और इसका कोई जवाब आबिद के पास नहीं था। संग्राम की इस जीत पर पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा और इस तरह उनका एशिया चैम्पियन बनने का सपना साकार हो गया।