34 की उम्र में हार्ट अटैक से UFC फाइटर एलन नैसिमेंटो का निधन, आखिरी फाइट के कुछ हफ्तों बाद ही हुई मौत
ब्राजील के मशहूर यूएफसी फाइटर एलन नैसिमेंटो का 34 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत से एमएमए समुदाय सदमे में है, खासकर हाल ही में उन ...और पढ़ें

एलन नैसिमेंटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील के मशहूर यूएफसी फाइटर एलन नैसिमेंटो का मात्र 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिक्स मार्शल आर्ट (MMA) के लिए ये एक दुखद खबर है क्योंकि उनका यूएफसी फाइट में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। ब्राजील के इस खिलाड़ी को सोमवार सुबह बेहोश हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नैसिमेंटो को बचाने के लिए मेडिकल टीम ने कोशिश की लेकिन अंत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कथित तौर पर उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इस पर यूएफसी ने भी दुख जताया है। उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि उन्होंने अपनी आखिरी फाइट इसी साल जून में लड़ी थी।
यूएफसी ने की एलन नैसिमेंटो के मौत की पुष्टि
यूएफसी के मुताबिक 3 अगस्त को एलन नैसिमेंटो को बेहोश हालत में देखा गया। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। संगठन ने उनके परिवार, दोस्तों, साथी खिलाड़ियों और सभी प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
View this post on Instagram
एलन के करियर की आखिरी लड़ाई
एलन की आखिरी लड़ाई जून में यूएफसी फाइट नाइट कापे बनाम होरीगुची में हुई थी। इसमें उन्हें मिच रापोसो से स्प्लिट डिसीजन से हार मिली थी। ये मुकाबला उनकी मौत से कुछ ही हफ्ते पहले हुआ था। उन्होंने 2018 में दाना व्हाइट की कंटेंडर सीरीज में पहली बार ध्यान खींचा था। उस समय राउलियन पैवा से स्प्लिट डिसीजन हार के बावजूद उन्हें यूएफसी में मौका मिला।
खबरें और भी
यूएफसी में उनका रिकॉर्ड 4 जीत और 2 हार का रहा। इस दौरान उन्हें दो बार फाइट ऑफ द नाइट बोनस भी मिला। प्रोफेशनल एमएमए करियर में उन्होंने कुल 22 जीत और 7 हार दर्ज कीं। वे साओ पाउलो के प्रसिद्ध च्यूट बोक्सी जिम में ट्रेनिंग लेते थे। यहां पूर्व यूएफसी लाइटवेट चैंपियन चार्ल्स ओलिवेरा भी उनके साथ ट्रेनिंग करते थे।
एलन को साथी खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
एलन के मौत की खबर मिलते ही चार्ल्स ओलिवेरा ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एलन को भाई बताया और उन सालों का शुक्रिया अदा किया जो दोनों ने साथ ट्रेनिंग, प्रतियोगिता और एक-दूसरे का साथ देने में बिताए।