यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karnataka: उदयनिधि के बयान पर चल रहा चौतरफा बवाल, सनातन धर्म को लेकर भिड़े प्रियांक खरगे और बीएल संतोष
उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए बयान पर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा 'सनातन धर्म' पर दिए बयान पर बढ़ते विवाद के बीच कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष (BL Santosh) इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भिड़ गए।
इसी सिलसिले में प्रियांक ने मंगलवार को कहा कि हजारों वर्षों से कई संक्रमण हैं जो मनुष्यों के बीच भेदभाव करते हैं और उन्हें इंसान होने की गरिमा और उनके अधिकार से वंचित करते हैं। किसी का सिर काटने का इरादा नहीं है, लेकिन संक्रमण का इलाज करने की जरूरत है।
इससे पहले संतोष ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, अगर किसी के पेट में संक्रमण है, तो आप उसका सिर काट देते हैं? संतोष ने पूर्व में दिए गए प्रियांक खरगे (Priyank Kharge) के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह पोस्ट किया था।
सनातन धर्म को कर देना चाहिए खत्म
प्रियांक खरगे ने कहा था कि कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता है, वह धर्म नहीं है और बीमारी के समान है। वह सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कहीं थीं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए कहा था कि इसका विरोध नहीं, बल्कि इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'INDIA' नहीं रहेगा भारत का नाम? ईरान-तुर्किये-श्रीलंका समेत ये देश भी इन कारणों से बदल चुके हैं अपना नाम