Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 46वें दिन यरमारस गांव से शुरू की पदयात्रा, आज तेलंगाना में होंगे दाखिल

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 07:32 AM (IST)

    Bharat Jodo Yatra कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 46वां दिन है। उनकी यात्रा कर्नाटक में रायचूर जिले से होकर गुजर रही है। पदयात्रा ...और पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra के 46 वें दिन यरमारस गांव से राहुल गांधी ने शुरू की पदयात्रा
    Bharat Jodo Yatra के 46 वें दिन यरमारस गांव से राहुल गांधी ने शुरू की पदयात्रा

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा का आज 46वां दिन है। पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कर्नाटक के रायचूर के यरमारस गांव (Yermarus Village) से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

    भारत जोड़ो यात्रा की 7 सितंबर को हुई शुरुआत

    भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई। यह यात्रा 3570 किमी लंबी दूरी तय कर कश्मीर में खत्म होगी। इससे पहले, राहुल गांधी ने  45वें दिन रायचूर जिले के येरागेरा गांव से पदयात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Bharat Jodo Yatra आज तेलंगाना पहुंचेगी

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा 10 बजे तेलंगाना में प्रवेश करेगी।पदयात्रा महबूबनगर के गुडबेल्लूर से होकर गुजरेगी। यहीं पर यात्रा का विश्राम होगा।

    ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: अशोक गहलोत बोले, भारत जोड़ो यात्रा से देश के माहौल में आएगा बदलाव

    तीन दिन का होगा विश्राम

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा में तीन दिन तक यानी 24 से 26 अक्टूबर का तक विश्राम रहेगा। पदयात्रा की शुरुआत 27 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर से होगी। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

    खबरें और भी

    दिवाली के मौके पर नहीं होगी यात्रा

    जयराम रमेश ने बताया कि दिवाली के मौके पर 24 और 25 अक्टूबर को पदयात्रा नहीं होगी। वहीं, 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: देश को नई दिशा देगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा... कांग्रेस बोली, अबकी पूरी है तैयारी