आज पंजाब बंद: स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक परिवहन होंगे प्रभावित, घर से निकलने से पहले जानें स्थिति
कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिंहों की रिहाई के लिए बुलाया बंद।
स्कूल, बाजार, परिवहन सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेंगे।
अस्पताल, मेडिकल स्टोर जैसी आपातकालीन सेवाओं को बंद से छूट।
नितिन धीमान, अमृतसर। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। बंद आज सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है। इसका असर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले लोग अपने क्षेत्र की स्थिति और यातायात व्यवस्था की जानकारी जरूर ले लें।
बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक आपात सेवाओं को छूट दी गई है। हालांकि बसों और सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। सड़क पर प्रदर्शन या धरना होने की स्थिति में यातायात को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें- ED की जांच पर पंजाब में सियासत तेज, बिट्टू बोले- आरोप गलत हैं तो दस्तावेजों से जवाब दे सरकार
पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर बुलाए गए बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी समर्थन दिया है। कमेटी ने अपने कार्यालयों और संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की है। इसकी अंतरिम कमेटी की बैठक भी 21 अगस्त से बदलकर 22 अगस्त कर दी गई है।
पूरे पंजाब में पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क किया गया है। प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जबरन दुकानें बंद करवाने, सड़क जाम करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर कार्रवाई की जाएगी।
अमृतसर में इन रास्तों से निकलें
अमृतसर में गोल्डन गेट और मुख्य जीटी रोड पर बंद का ज्यादा असर रहने की संभावना है। शहर में प्रवेश या बाहर निकलने के लिए मुख्य जीटी रोड के बजाय वेरका बाईपास या माहल बाईपास का इस्तेमाल करना सुविधाजनक रहेगा।
हॉल बाजार, हाथी गेट और आसपास के प्रमुख बाजारों में भी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इन क्षेत्रों से गुजरने वालों को बाहरी मार्ग और नहर किनारे के संपर्क मार्गों का इस्तेमाल करना चाहिए।
बस सेवा प्रभावित रहने की स्थिति में जरूरी यात्रा करने वाले लोग निजी वाहन से निकलने से पहले रास्ते की स्थिति जांच लें। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में फिर हुई फायरिंग, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक को बनाया निशाना; पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
क्या-क्या बंद रहेगा
मोर्चा नेताओं के मुताबिक 21 अगस्त को सुबह से शाम तक पंजाब भर में बाजार, दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। सभी सामाजिक, धार्मिक और बिजनेस संगठनों से बंद का समर्थन करने की अपील की गई है। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है। मोर्चा पहले भी टोल प्लाजा फ्री करवा चुका है, इसलिए टोल बैरियर पर भी प्रदर्शन की आशंका है।
किन्हें छूट मिलेगी
पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बंद के दौरान आपातकालीन और जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। इसमें शामिल हैं:
- एम्बुलेंस, अस्पताल और मेडिकल सेवाएं
- दूध, सब्जी और दवा की दुकानें
- सेना, पुलिस, दमकल और अन्य सरकारी आपात सेवाएं
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।