विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में फिर हुई फायरिंग, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक को बनाया निशाना; पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

Updated: Thu, 20 Aug 2026 12:00 PM (IST)

अमृतसर में जन्मदिन मनाकर दोस्तों के साथ लौट रहे 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हमला होने का आरोप लगाया है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. अमृतसर में 20 वर्षीय युवक को जन्मदिन के बाद गोली मारी।

  2. पुरानी रंजिश में हमले का आरोप, परिजनों ने बताया विवाद।

  3. पुलिस ने गोली का खोल बरामद किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। जन्मदिन मनाने के बाद दोस्तों के साथ खाना खाने निकले 20 वर्षीय युवक पर बुधवार रात बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोल बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अमृत बुधवार रात दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद एक्टिवा पर खाना खाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से आए एक्टिवा सवार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली जांघ में लगने से अमृत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- मोहाली के 2.112 एकड़ भूखंड पर जांच तेज, ई-नीलामी के बाद शर्तें बदलने से उठे गंभीर सवाल

दोनों पक्षों में पहले हुई थी हाथापाई

परिजनों ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना से करीब दो घंटे पहले जन्मदिन के दौरान केक काटते समय अमृत के भाई का गली में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इस दौरान घायल हुआ एक युवक भी बाद में हुए हमले में शामिल होने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर देने PU पहुंचे चन्नी, बोले- बैठक बाद में हो सकती है; परीक्षा का मौका साल बाद आता है

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

परिजनों का दावा है कि इसी विवाद की रंजिश में अमृत को निशाना बनाया गया। हालांकि, पुलिस अभी इस आरोप की पुष्टि नहीं कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल युवक और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब के नवांशहर में नशा विरोधी टीम पर देर रात खूनी हमला, धरना दे रहे प्रधान कमलजीत साजन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल