Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरहद पार तस्करी के खिलाफ CIA की कार्रवाई; हथियार तस्करी मॉड्यूल का सदस्य पकड़ा, पांच पिस्तौलें बरामद

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:23 PM (IST)

    काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सरहद पार से हथियार तस्करी करने वाले संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच आधुनिक पिस्तौलें और एक बुलेट मोटरसाइक ...और पढ़ें

    अमृतसर पुलिस की तरफ से जब्त हथियार।

    अमृतसर पुलिस की तरफ से जब्त हथियार।

    HighLights

    1. CIA अमृतसर ने हथियार तस्कर संदीप सिंह को पकड़ा।

    2. आरोपी से पांच आधुनिक पिस्तौलें और बुलेट बरामद।

    3. पाकिस्तान-स्थित हैंडलर से जुड़ा था तस्करी नेटवर्क।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में हथियार व नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआईए) अमृतसर ने सरहद पार से संचालित हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पांच आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह, निवासी गांव खालड़ा (जिला तरनतारन) के रूप में हुई है। उसके पास से चार .30 बोर पिस्तौल (मैगज़ीन सहित) और एक 9 मिमी पिस्तौल (मैगज़ीन सहित) बरामद की गई है। पुलिस ने उसकी रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसे हथियारों के परिवहन के लिए उपयोग किया जाता था।

     

    यह भी पढ़ें- गुरुदासपुर में हार्डवेयर के दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख; फायर बिग्रेड की 25 गाड़ियां मौके पर

    डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता लगा कि संदीप सिंह अपने साथी सैफली सिंह (फरार) के साथ मिलकर पाकिस्तान-स्थित हैंडलर के निर्देश पर यह तस्करी करता था। सैफली सिंह ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की खेप मंगवाने में भी शामिल रहा है। तस्करी का यह नेटवर्क हथियारों को पंजाब के विभिन्न गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाने में सक्रिय था।

     

    यह भी पढ़ें- मुक्तसर पशु मंडी में दो करोड़ का 68 इंच लंबा मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र, पंछी-बिल्लियां भी प्रदर्शित

    खालड़ा क्षेत्र से मिली थी खुफिया सूचना

    सीआई अमृतसर को भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट खालड़ा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की संभावित खेप मिलने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होते ही विशेष टीम ने तरनतारन जिले के गांव ठठा के पास नाकाबंदी की और संदीप सिंह को उस समय काबू कर लिया, जब वह हथियारों की खेप किसी पार्टी को सौंपने जा रहा था। मौके से पिस्तौलें व अन्य सामान बरामद कर लिया गया।

    खबरें और भी

    कानूनी कार्रवाई शुरू

    इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एफआईआर नंबर 72, दिनांक 06-12-2025 दर्ज की गई है। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(1)() तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार साथी सैफ़ली सिंह और पाकिस्तानी हैंडलर की भूमिका की गहराई से जांच की जाएगी।

     

    यह भी पढ़ें- संगरूर में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारें, ग्रामीण ने की हटाने की मांग