पैसों के लेन-देन का विवाद बना जानलेवा, अमृतसर में रेलवे स्टेशन के पास तेजधार हथियारों से युवक की हत्या
अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिर ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।
HighLights
अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या।
पैसों के लेन-देन के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल रेलवे स्टेशन क्षेत्र सोमवार तड़के उस समय दहशत में आ गया, जब कुछ युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमरदीप सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी जगदंबा कॉलोनी, मजीठा रोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे रेलवे स्टेशन के सामने कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि करीब छह युवकों ने अमरदीप सिंह को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- लुधियाना का परिवार गया था थाईलैंड, रात कोठी में घुसे बदमाश; नौकरानियों को बेहोश कर लूटा 1.5 किलो सोना व कैश