Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरनाला लाठीचार्ज का पंजाब में विरोध, जालंधर पूरी तरह बंद; अमृतसर में प्रदर्शनकारियों को देख गिरे दुकानों के शटर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:51 AM (IST)

    बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब में बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। जालंधर में व्यापक असर दिखा, स्कूल बंद रहे। अमृतसर में प्रदर्शन के बाद कई प्रम ...और पढ़ें

    अमृतसर में भंडारी पुल पर एकत्रित हुए दलित समाज के लोग।

    अमृतसर में भंडारी पुल पर एकत्रित हुए दलित समाज के लोग।

    HighLights

    1. बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का आह्वान।

    2. जालंधर में सुबह से ही लगभग पूरा शहर बंद रहा।

    3. अमृतसर में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने पर दुकानें बंद हुईं।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर/जालंधर। बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को बुलाए गए पंजाब बंद का राज्य के कई शहरों में असर देखने को मिला। सबसे अधिक प्रभाव जालंधर में दिखाई दिया, जहां सुबह 10 बजे से लगभग पूरा शहर बंद रखा गया। वहीं अमृतसर में शुरुआत में बाजार सामान्य रूप से खुले रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के प्रमुख बाजारों की ओर बढ़ने के बाद कई व्यापारियों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।

    जालंधर में बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग भगवान वाल्मीकि चौक के पास एकत्र हुए। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया। शहर के पुराने जीटी मार्ग, शेखा बाजार, रैणक बाजार, नया बाजार, गुरु नानकपुरा मार्ग बाजार, अली मोहल्ला बाजार, मॉडल टाउन खेल बाजार और बस्ती पीरदाद मार्ग समेत लगभग सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बंद रहे। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

    नगर निगम यूनियन, भारतीय जनता पार्टी सहित कई सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया। एहतियात के तौर पर कई निजी स्कूलों ने सुबह ही अवकाश घोषित कर दिया, जिससे शहर में लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही।

    यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस के शिकंजे में आया गैंगस्टर बिल्ला, इंडोनेशिया से डिपोर्ट; चार हत्या समेत कई संगीन मामलों में शामिल

    jalandhar protest

    जालंधर में प्रदर्शनकारी प्रोटेस्ट करते हुए।

    अमृतसर में हुई नारेबाजी

    उधर, अमृतसर में वाल्मीकि समाज और दलित संगठनों के सदस्य भंडारी पुल पर एकत्र हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला की घटना में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और संबंधित पुलिस उपाधीक्षक पर तत्काल मामला दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग पुल के एक ओर खड़े होकर विरोध जताते रहे।

    खबरें और भी

    शुरुआत में शहर के प्रमुख बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और यातायात भी सुचारु रहा। मौके पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरपाल सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास किया।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के संगरूर में भाजपा के जिला कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला, इलाके में सनसनी

    Amritsar protest

    अमृतसर में बाजार बंद करवाने निकले प्रदर्शनकारी।

    प्रदर्शनकारी बाजारों में उतरे, दुकानें हुई बंद

    हालांकि जैसे ही प्रदर्शनकारी भंडारी पुल से आगे बढ़ते हुए हाल बाजार, हाल गेट, फर्नीचर बाजार, मच्छी बाजार और रीजेंट टॉकीज चौक क्षेत्र की ओर पहुंचे। जिसके बाद व्यापारियों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते इन इलाकों के अधिकांश बाजारों में कारोबार ठप हो गया। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े, जबकि पुलिस संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी करती रही।

    यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छत्तीसगढ़-ओडिशा और पंजाब में छात्र कर रहे प्रदर्शन, क्या है वजह?