विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में सरपंची की रंजिश में चली गोलियां, एक की मौत; पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Published: Sat, 11 Jul 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

अमृतसर के भकना कलां में सरपंची विवाद के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

शव के गांव में पहुंचने के बाद एकत्रित पारिवारिक सदस्य।

शव के गांव में पहुंचने के बाद एकत्रित पारिवारिक सदस्य।

HighLights

  1. सरपंची विवाद में अमृतसर के भकना कलां में फायरिंग।

  2. गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल।

  3. पुलिस ने घटना के बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव भकना कलां में सरपंची को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दाना मंडी में आमने-सामने आए दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल समेत अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 9 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे थाना घरिंडा के प्रभारी निरीक्षक अमनदीप सिंह को सूचना मिली थी कि गांव भकना कलां की दाना मंडी में सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के समर्थक आमने-सामने खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले चुका था।

डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह ने बताया कि सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के बीच काफी समय से सरपंची को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों ने दाना मंडी में मिलने का समय तय किया था। आरोप है कि दोनों गुट 10 से 15 वाहनों में अपने-अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलनी शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें- नशे का विरोध पड़ा भारी, बठिंडा में आधी रात घर में घुस परिवार पर किया हमला; पांच लोग घायल

amritsar death

मृतक युवक की फाइल फोटो।

अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा

फायरिंग के दौरान परगट सिंह पक्ष के गुरशरण सिंह उर्फ चीनी, निवासी गांव कोटली सक्का, को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुखमन नामक एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके और आसपास के क्षेत्रों से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुखमन को भी पुलिस ने सुरक्षा के बीच गिरफ्तार दिखाया है। इस तरह अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- बटाला में मामूली कहासुनी के बाद चली गोलियां, इलाज के दौरान युवक की मौत; आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों और अन्य साक्ष्यों को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की असली वजह, इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका और घटनास्थल पर मौजूद अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।

यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, मानसा में पत्नी की गला रेतकर हत्या की; वारदात के बाद घर छोड़ फरार हुआ पति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।