बटाला में मामूली कहासुनी के बाद चली गोलियां, इलाज के दौरान युवक की मौत; आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
बटाला के निकट गांव सीड़ा में मामूली विवाद के बाद हुई फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान ...और पढ़ें

मनप्रीत सिंह की फाइल फोटो।
HighLights
बटाला के गांव सीड़ा में मामूली कहासुनी पर गोलीबारी हुई।
मनप्रीत सिंह की गोली लगने से अमृतसर अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह की पहचान कर तलाश शुरू की।
जागरण संवाददाता, बटाला। गुरदासपुर जिले में बटाला के निकट गांव सीड़ा में शुक्रवार देर रात मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक पर गोलियां चला दी गईं। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र करनैल सिंह, निवासी गांव सीड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका गांव के ही गगनदीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि गगनदीप सिंह ने मनप्रीत सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, मानसा में पत्नी की गला रेतकर हत्या की; वारदात के बाद घर छोड़ फरार हुआ पति
पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही थाना घनिए के बांगर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही फायरिंग के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
खबरें और भी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपित की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पटियाला में नशे का विरोध पड़ा भारी, युवक पर हथियारों से हमला, कार्रवाई न होने पर थाने के बाहर प्रदर्शन
पुलिस तथ्य जुटाने में जुटी
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। वहीं, युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।