विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, न्याय न मिलने से खफा दंपती ने पेट्रोल डाल दी जान देने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Published: Mon, 17 Aug 2026 05:36 PM (IST)

अमृतसर के भंडारी पुल पर जायदाद विवाद से परेशान परिवार ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और राहगीरों ने हस्तक्षेप कर उन्हें रोका और घर भेजा।

आग लगाने से रोकते हुए पुलिस।

आग लगाने से रोकते हुए पुलिस।

HighLights

  1. जायदाद विवाद से परेशान परिवार ने आत्महत्या का प्रयास किया।

  2. पुलिस और राहगीरों ने समय रहते परिवार को बचाया।

  3. परिवार ने रिश्तेदारों पर दुकान हड़पने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में जायदाद विवाद से परेशान एक परिवार ने सोमवार शाम भंडारी पुल पर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और परिवार को ऐसा कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस ने परिवार से पेट्रोल की बोतल अपने कब्जे में लेकर उन्हें समझाया और घर भेज दिया।

परिवार के मुखिया हरि राम ने आरोप लगाया कि उनका अपने रिश्तेदारों के साथ लंबे समय से जायदाद को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि थाना बी डिवीजन के अधीन कोट बाबा दीप सिंह की गली छज्जू मिश्र में उनकी दुकान है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहते हैं।

हरि राम के अनुसार उन्होंने वर्ष 2009 में अपने ही परिवार से यह दुकान खरीदी थी। उनका दावा है कि दुकान की रजिस्ट्री आज भी उनके नाम पर है। आरोप है कि उनके रिश्तेदार रमेश कुमार, दिनेश कुमार और बंटी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा के लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट में आग से तीन यूनिट बंद, बिजली उत्पादन घटकर 152 मेगावाट हुआ

बेटे की गिरफ्तारी के बाद पहुंचे अमृतसर

हरि राम ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने उनके बेटे के खिलाफ थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज करवाई थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद हरि राम उसकी जमानत करवाने के लिए अमृतसर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले में न्याय नहीं मिलने से वह और उनकी पत्नी परेशान थे। इसी के चलते दोनों सोमवार को भंडारी पुल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- लव मैरिज के बाद मामूली बहस से बिगड़ी बात, पटियाला में ससुराल और मायके पक्ष में खूनी झड़प; तीन गंभीर घायल

निष्पक्ष कार्रवाई की रखी मांग

हरि राम ने सरकार और प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना बी डिवीजन में पहले से लंबित शिकायत और जायदाद से जुड़े विवाद के सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से परिवार को समय रहते सुरक्षित घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- कोर्ट के फैसलों पर पंजाब सरकार का सख्त रुख, वित्त विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन; मंजूरी होगी जरूरी