लव मैरिज के बाद मामूली बहस से बिगड़ी बात, पटियाला में ससुराल और मायके पक्ष में खूनी झड़प; तीन गंभीर घायल
घनौर के रामपुर गांव में लव मैरिज के बाद विवाद में ससुराल और मायके पक्ष भिड़ गए। मारपीट में तीन लोग घायल हुए और पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया।

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद से शुरू हुई झड़प।
पटियाला के रामपुर गांव में ससुराल-मायके पक्ष में मारपीट।
झड़प में तीन लोग घायल, पुलिस ने क्रास केस दर्ज किए।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला के थाना घनौर क्षेत्र के गांव रामपुर में लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार लव मैरिज करने वाली कीरती शर्मा निवासी अर्बन एस्टेट फेज दो के बयान पर उसके पति जगतार सिंह, सास अमरजीत कौर, ससुर बलजिंदर सिंह और जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं अमरजीत कौर के बयान पर कीरती शर्मा और उसकी मां सीता रानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस झड़प में कीरती शर्मा, उसकी मां सीता रानी और सास अमरजीत कौर घायल हुई हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
यह भी पढ़ें- कोर्ट के फैसलों पर पंजाब सरकार का सख्त रुख, वित्त विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन; मंजूरी होगी जरूरी
2024 में हुई थी लव मैरिज
अमरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे जगतार सिंह ने वर्ष 2024 में कीरती शर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद होने लगा। इसके बाद जगतार सिंह अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगा था।
अमरजीत कौर के अनुसार 12 अगस्त को वह घर में गई थीं। आरोप है कि वहां बहू कीरती शर्मा और उसकी मां सीता रानी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद जगतार सिंह और अन्य लोगों ने कथित तौर पर कीरती शर्मा और उसकी मां को कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक! मनप्रीत बादल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, तरुण चुग को नया प्रभार
पड़ोसियों ने कराया बीच-बचाव
मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद कीरती शर्मा, उसकी मां सीता रानी और अमरजीत कौर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की और 16 अगस्त को दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
