Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में चन्नी के खिलाफ लगे पोस्टरों से मचा सियासी बवाल, कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर आई खुलकर सामने

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:33 PM (IST)

    अमृतसर में चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लगे पोस्टरों ने पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह को फिर चर्चा में ला दिया। पोस्टरों में उन्हें पार्टी से बाहर करने ...और पढ़ें

    अमृतसर में कंपनी बाग के बाहर लगे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर।

    अमृतसर में कंपनी बाग के बाहर लगे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर।

    HighLights

    1. अमृतसर में पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगे।

    2. पोस्टरों में चन्नी पर भाजपा के करीब होने का आरोप लगाया गया।

    3. पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आई है।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब सड़कों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ अमृतसर शहर के कई इलाकों में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से चन्नी को पार्टी से बाहर करने की मांग की गई है। साथ ही उन पर भारतीय जनता पार्टी के करीब होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

    पोस्टर सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। बुधवार सुबह जब बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए निकले तो उनकी नजर इन पोस्टरों पर पड़ी। पोस्टरों की भाषा और उनमें लगाए गए आरोपों को देखकर लोग कुछ देर रुककर उन्हें पढ़ते रहे।

    कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पोस्टरों के फोटो और वीडियो बनाए, जो देखते ही देखते सामाजिक माध्यमों पर वायरल होने लगे। इसके बाद पूरे शहर में इन्हीं पोस्टरों की चर्चा होती रही।

    यह भी पढ़ें- LIVE: पंजाब विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, संशोधन विधेयक पर हंगामा, गनीव मजीठिया की टिप्पणियां हटीं

    congress

    अमृतसर में लगे चन्नी के पोस्टर।

    भाजपा में जाने के आरोप

    पोस्टरों में चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाते हुए कई नारे लिखे गए हैं। एक पोस्टर में लिखा गया, "घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल।" दूसरे पोस्टर में लिखा है, "राहुल गांधी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर।" वहीं एक अन्य पोस्टर में सवाल किया गया है, "चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी।" इन नारों को लेकर पूरे दिन राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी रही।

    हालांकि, इन पोस्टरों को किसने लगाया, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम पर कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पोस्टर लगाने वालों की पहचान और उनके उद्देश्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब: गुरदासपुर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाड

    गुटबाजी खुलकर सामने आई

    राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम को पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का करीबी माना जाता है। हालांकि, इस दावे की भी किसी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    पंजाब कांग्रेस पिछले कुछ समय से लगातार अंदरूनी मतभेदों को लेकर चर्चा में रही है। ऐसे समय में सार्वजनिक स्थानों पर लगे इन पोस्टरों ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब सभी की नजर कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया और इस मामले में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हुई है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों के रवैये पर बवाल, धक्का-मुक्की का आरोप लगा विपक्ष का जोरदार हंगामा