Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में गुरुद्वारे से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, छह साल की बच्ची की मौत; 25 लोग हुए घायल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:19 PM (IST)

    पटियाला में गुरुद्वारे से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गुरुद्वारे से लौटते श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी पलटी।

    2. हादसे में छह साल की बच्ची की दुखद मौत।

    3. करीब 25 श्रद्धालु घायल हुए, राजिंदरा अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला में बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी के हादसे का शिकार होने से खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। गुरुद्वारा आलोवाल साहिब में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी भादसों मार्ग पर अचानक पलट गई। हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए।

    इनमें से 20 घायलों का इलाज राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सभी पटियाला के रामगढ़ सरदारा  गांव अमरगढ़ के रहने वाले हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु गुरुद्वारा आलोवाल साहिब में माथा टेकने के बाद अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग एक पिकअप गाड़ी में सवार थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी के पिछले हिस्से की बॉडी खुली हुई थी और अधिकांश श्रद्धालु उसी हिस्से में खड़े होकर सफर कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- 'क्या पता कब किसे जेल जाना पड़े', विधायक की बात सुन ठहाकों से गूंजा सदन, स्पीकर भी हुए सख्त

    मोड़ते समय खोया संतुलन

    भादसों मार्ग पर एक मोड़ के दौरान चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि पीछे खड़े श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़े और कई लोग गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

    घायलों को तुरंत राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों को हाथ, पैर और सिर पर चोटें आई हैं। एक बुजुर्ग महिला की उंगलियां भी हादसे में कट गईं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गन्ना भुगतान नहीं मिला तो पंजाब में 20 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे किसान, जालंधर से दी आंदोलन की खुली चेतावनी

    मंत्री बलबीर सिंह पहुंचे हाल जानने

    घटना की सूचना मिलते ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि गाड़ी के पीछे खड़े यात्रियों का भार और मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ना हादसे का प्रमुख कारण रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चालक से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक लोग तो सवार नहीं थे।

    यह भी पढ़ें- गुरबाणी प्रसारण पर विधायक निज्जर की बड़ी मांग, खत्म हो एकाधिकार, सभी चैनलों पर निशुल्क प्रसारण हो सुनिश्चित