Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान से भारत भेजी गई 84 करोड़ की हेरोइन, अमृतसर पुलिस ने की रिकवर; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 12:00 PM (IST)

    अमृतसर रूरल की थाना घरिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की। मामले में केस दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क, सप ...और पढ़ें

    पुलिस की तरफ से जब्त की गई हेइरोइन।

    पुलिस की तरफ से जब्त की गई हेइरोइन।

    HighLights

    1. अमृतसर पुलिस ने 11.96 किलो हेरोइन बरामद की।

    2. बरामद हेरोइन की कीमत 84 करोड़ रुपये आंकी गई।

    3. खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर देहाती के अंतर्गत आने वाले थाना घरिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी को पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता मान रही है।

    मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्य में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और छापेमारी के दौरान करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली।

    यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल! चंडीगढ़ पहुंचेंगे भूपेश बघेल, चन्नी-वड़िंग विवाद सुलझाने की कोशिश

    मामला संगठित नशा तस्करी से जुड़ा

    अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला संगठित नशा तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसलिए जांच का दायरा केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, खेप किस रास्ते से लाई गई और इसका अंतिम गंतव्य क्या था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बटाला में हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में रेत से भरा टिप्पर टकराया, केबिन में फंसा चालक; SSF ने बचाई जान

    पाकिस्तान से आई खेप

    शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि ये खेप पाकिस्तान से भारत भेजी गई। पैकिंग से स्पष्ट है कि इसे ड्रोन की मदद से फेंका गया है। अब ये आगे कहां पहुंचनी थी और रूट व नेटवर्क का पता लगाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी स्तर्क हो गई हैं, ताकि इंटरनेशनल नेटवर्क को ब्रेक किया जा सके।

    जांच एजेंसियां अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाने और सप्लाई चेन का पता लगाने में लगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सामने आने वाले हर तथ्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, 95 में से 56 वार्डों पर कब्जा कर विपक्ष को पछाड़ा