मानसा में पुलिस कार्रवाई की जत्थेदार गड़गज्ज ने की निंदा, पगड़ियों और कक्कारों की बेअदबी को बताया शर्मनाक
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने मानसा में प्रदर्शनकारी सिखों पर पुलिस कार्रवाई और पगड़ियों की बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज।
HighLights
जत्थेदार गड़गज्ज ने मानसा पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
सिखों की पगड़ियों और कक्कारों की बेअदबी पर रोष व्यक्त।
नशे के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई अन्यायपूर्ण बताई।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मानसा में नशे के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे सिखों पर पुलिस की कार्रवाई और उनकी पगड़ियों व कक्कारों की बेअदबी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने सिख कलाकारों और पगड़ियों का अपमान किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पंजाब में नशे की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। इसे रोकना सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन सरकारें इस दिशा में सफल नहीं हो सकी हैं। लोगों की सुरक्षा करने के बजाय उन पर ही पुलिस कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सिख इस तरह की कार्रवाई को न तो भूलेंगे और न ही बर्दाश्त करेंगे।
यह भी पढ़ें- मानसा पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, मृतक दलजीत के परिवार से की मुलाकात; पुलिस कार्रवाई पर भड़के
मोर्चे में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील
ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब के लोगों और इंसाफ पसंद संस्थाओं से मानसा में परमिंदर सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसा के गांव भम्मे कलां के युवक दलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें- सिरसा में मीट की दुकानों पर फिर चलेगा सीलिंग का चाबुक, विरोध की आशंका; हाई कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा एक्शन
परिवार ने नशे की ओवरडोज से मौत का दिया हवाला
स्वजन का आरोप है कि दलजीत सिंह की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई और उन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर एकत्र हुए लोगों के साथ पुलिस ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अमानवीय व्यवहार किया। पुलिस को नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए और नशे की बिक्री रोकनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।