Punjab Weather; मानसून कमजोर, जून से अब तक 32 फीसदी कम हुई बारिश; तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा
पंजाब में मानसून अब भी कमजोर बना हुआ है। एक जून से अब तक 32 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों तक कई जिलों में हल्की स ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पंजाब में मानसून 32% कमजोर, किसानों की चिंता बढ़ी।
कई जिलों में सामान्य से 10% से अधिक कम बारिश।
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया।
अनुज शर्मा, अमृतसर। पंजाब में मानसून की रफ्तार अब भी उम्मीद के मुताबिक नहीं पकड़ सकी है। राज्य में एक जून से अब तक सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से अब तक पंजाब में 62.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 91.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी।
वहीं, तकरीबन 1 जुलाई को पंजाब में मानसून सक्रिय हो गया था। लेकिन एक जुलाई से 9 जुलाई तक भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे रहा। इन 9 दिनों में राज्य में 33.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सामान्य बारिश 37.2 मिलीमीटर रहती है। यानी इस अवधि में भी करीब 10 फीसदी कम वर्षा हुई है।
कम बारिश का असर राज्य के कई जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का और मुक्तसर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से 10 फीसदी से अधिक कम बारिश दर्ज की गई है। इससे खेती और जल स्रोतों को लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में SIR अभियान के लिए शनिवार-रविवार स्कूल रहेंगे खुले, शिक्षकों की छुट्टी नहीं; सरकार ने जारी किए निर्देश
बरसे बादल तो मिलेगी राहत
हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से अगले कुछ दिनों के लिए राहत के संकेत दिए हैं। हिमाचल प्रदेश से सटे तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं।
खबरें और भी
11 जुलाई: पठानकोट और होशियारपुर में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में छिटपुट बारिश के आसार हैं। फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
12 जुलाई: मौसम का यही क्रम बना रहेगा। पठानकोट और होशियारपुर में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है, जबकि दोआबा और मध्य पंजाब के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
13 जुलाई: बारिश का दायरा कुछ कम हो सकता है। गुरदासपुर में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, नवांशहर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में छिटपुट वर्षा हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम जिलों में बारिश की संभावना कम रहेगी।
14 जुलाई: गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, नवांशहर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में मौसम अधिकतर शुष्क रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- कनाडा में दोस्ती के लिए दो पंजाबियों की गई जान, अब दोस्त शव भारत भेजने के लिए जुटा रहे फंड; टारगेट $40 हजार
बठिंडा रहा सबसे गर्म शहर
उधर, शुक्रवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा फाजिल्का में 38.1 डिग्री, अमृतसर में 35.0 डिग्री, लुधियाना में 34.0 डिग्री, जालंधर में 34.2 डिग्री, पठानकोट में 34.9 डिग्री, पटियाला में 32.0 डिग्री और चंडीगढ़ में 32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- 'सतलुज' फिल्म विवाद पर रवनीत बिट्टू ने साझा किए आंतकवाद के दौर के वीडियो, बोले- एक पहलू नहीं, पूरा सच जरूरी