Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब निकाय चुनाव के चलते बदला परीक्षा शेड्यूल, जीएनडीयू का 26 मई का थ्योरी पेपर टला, जानें नई तारीख

    Updated: Mon, 25 May 2026 05:12 PM (IST)

    पंजाब में 26 मई को होने वाले निकाय चुनाव के कारण गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने उस दिन की सभी थ्योरी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं जून में ...और पढ़ें

    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी।

    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी।

    HighLights

    1. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 26 मई की परीक्षाएं स्थगित कीं।

    2. पंजाब निकाय चुनाव के चलते लिया गया यह महत्वपूर्ण फैसला।

    3. सभी थ्योरी परीक्षाएं अब 11 जून 2026 को होंगी।

    संवाद सहयोगी, अमृतसर। पंजाब में 26 मई को होने वाले नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के चलते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को होने वाली कई परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों पर सीधा असर पड़ेगा। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इंचार्ज परीक्षा डॉ. कमलेश गुलेरिया ने ये आदेश जारी किया।

    अधिसूचना के अनुसार यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेजों, निजी परीक्षार्थियों, यूनिवर्सिटी कांस्टीट्यूट कालेजों और एसोसिएट संस्थानों की 26 मई को होने वाली सभी थ्योरी परीक्षाएं अब 11 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे। केवल परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।

    यह भी पढ़ें- तरनतारन बाइपास पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कार ने कुचला; चालक हुआ फरार

    कैंपस में विभागाध्यक्ष अलग से तिथियां घोषित करेंगे

    छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संशोधित कार्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ. कमलेश गुलेरिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी मेन कैंपस और रीजनल कैंपस में 26 मई को निर्धारित परीक्षाओं की नई तिथियां संबंधित विभागाध्यक्ष अलग से तय करेंगे। इन परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर हंगामा, PRTC बस कर्मियों और टैक्सी चालक के बीच मारपीट, भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग

    शैक्षणिक संस्थानों में बने हैं पोलिंग बूथ

    गौरतलब है कि पंजाब में 26 मई को निकाय चुनाव के लिए बड़े स्तर पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी कारण कई शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षा केंद्रों को चुनावी कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

    खबरें और भी

    शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव जैसे बड़े प्रशासनिक कार्यों के दौरान इस प्रकार के फैसले जरूरी हो जाते हैं ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नई तारीखों और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट देखते रहें।

    यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग का दावा, कनाडा में भी हुआ था हमला