Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका इजराइल ईरान तनाव के बीच पंजाब में पेट्रोल डीजल को लेकर अफरा तफरी; कई जगह पंप हुए बंद

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 02:02 PM (GMT+05:30)

    पंजाब में अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच पेट्रोल डीजल को लेकर घबराहट बढ़ी। जालंधर और लुधियाना में कुछ पंपों पर तेल खत्म हुआ। प्रशासन ने कहा कि कोई कमी नहीं ...और पढ़ें

    पेट्रोल संकट व पंप बंद होने के अफवाहों की बीच शुक्रवार को भी अमृतसर के पेट्रोल पंपों पर वाहनों चालकों की लंबी कतारें लगी रही। फोटो- राघव शिकारपुरिया

     पेट्रोल संकट व पंप बंद होने के अफवाहों की बीच शुक्रवार को भी अमृतसर के पेट्रोल पंपों पर वाहनों चालकों की लंबी कतारें लगी रही। फोटो- राघव शिकारपुरिया

    HighLights

    1. अमेरिका-ईरान तनाव से पंजाब में पेट्रोल-डीजल की अफरा-तफरी।

    2. कई शहरों में पंपों पर लंबी कतारें, कुछ अस्थायी रूप से बंद।

    3. पेट्रोलियम डीलर संघ ने घबराहट में खरीद से बचने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। तेल आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कई स्थानों पर हालात ऐसे बने कि पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और कुछ जगहों पर तेल खत्म होने के कारण पंप अस्थायी रूप से बंद करने पड़े।

    जालंधर में स्थिति ज्यादा प्रभावित दिखाई दी। यहां बीएमसी चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ के चलते पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद पंप को बंद करना पड़ा। पंप के कर्मचारी सुदर्शन सिंह के अनुसार, बढ़ती मांग के कारण स्टॉक समय पर नहीं पहुंच पाया और करीब आधा घंटा पहले ही पेट्रोल समाप्त हो गया।

    वहीं पठानकोट में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि वहां अधिकतर पंपों पर जरूरत के अनुसार तेल दिया जा रहा है और फिलहाल किसी तरह की सीमा तय नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- मानसा में नशे की कथित ओवरडोज से युवक की मौत; पांच लोगों पर मामला दर्ज, गांव में बिक्री पर परिवार ने उठाए सवाल

    बोतलों में पेट्रोल डालना बंद किया

    लुधियाना में भी लोगों ने घबराहट में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरवाना शुरू कर दिया। भारत नगर चौक के पास एक पंप पर पेट्रोल खत्म होने के कारण उसे बंद करना पड़ा। शहर में अब केवल वाहनों में ही तेल दिया जा रहा है, जबकि डिब्बों या अन्य बर्तनों में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    अमृतसर में भी सुबह से ही लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ में ड्रम में डीजल देने पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर मोहाली और पठानकोट में स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- फरीदकोट में अज्ञात महिला का शव अस्पताल में छोड़ फरार हुए युवक; पहचान न होने से जांच तेज

    चौपहिया वाहनों में कोई लिमिट नहीं

    पठानकोट व कई शहरों में अभी चौपहिया वाहनों में लिमिट निर्धारित नहीं की गई। इस बीच पेट्रोलियम डीलर संघ अमृतसर के अध्यक्ष जोगिंदर पाल सिंह ढिंगरा ने स्पष्ट किया कि अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराहट में आवश्यकता से अधिक तेल न भरवाएं और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- दुबई में लापता हुआ पंजाब का नेशनल लेवल का वॉलीवॉल प्लेयर; पत्नी लौटी, परिवार को भेजा डेथ सर्टिफिकेट