Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Photos में देखें पंजाब भर में महाशिवरात्रि की धूम; मंदिर सुंदर लाइटों से सजे, शिवालयों में सुबह से लगीं लंबी कतारें

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 12:53 PM (IST)

    महाशिवरात्रि पर पंजाब में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा दिखा। तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं, जिन्होंने विधि-विधान से शिवलिंग पर ज ...और पढ़ें

    मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

    मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

    HighLights

    1. तड़के से ही पंजाब के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़।

    2. फाजिल्का, नंगल, पटियाला में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन।

    3. कांवड़ संघों ने हरिद्वार से लाए गंगाजल से किया अभिषेक।

    जागरण टीम, पंजाब। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पूरा पंजाब शिवभक्ति में डूबा नजर आया। तड़के चार बजे से ही प्रदेश भर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे और भक्तों ने विधि-विधान से शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए।

    फाजिल्का शहर के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर, शिव भवन, श्री राम संकीर्तन मंदिर और श्री बालाजी धाम में सुबह पहली आरती के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। चार पहर की विशेष पूजा के तहत सुबह 4 बजे से रुद्राभिषेक, पंचामृत स्नान और शिवलिंग अभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहने वाला है। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पहले पहर में पूजा-अर्चना की।

    दोपहर बाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ संघों के विभिन्न दलों के फाजिल्का और आसपास के शहरों में पहुंचने का कार्यक्रम रहा। कांवड़िए गंगा जल से प्रमुख शिवालयों में अभिषेक किया। शहर में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए पानी, जूस और फलाहार की व्यवस्था की गई।

    यह भी पढ़ें- राजौरी से लापता अग्निवीर जवान अखनूर में मिला, सेना ने सुरक्षित खोजा

    शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

    नंगल के श्री खानेश्वर महादेव मंदिर और श्री ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु हाथों में कलश लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पटियाला के श्री कैलाशपति मंदिर में विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जबकि अमृतसर के शिवाला बाग भइया और श्री भूतनाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही।

    खबरें और भी

    प्रदेशभर में मंदिर समितियों ने सुरक्षा, सफाई और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर पंजाब में आस्था, अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें- लाल बत्ती वाली गाड़ी में आए लुटेरे, पुलिस और RTO बताया, चेकिंग के बहाने सरिया से भरा ट्राॅला लेकर फरार

    तस्वीरों में देखें मंदिरों में उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़-

    amritsar bagh bhaiyanअमृतसर में शिवाला बाग भाइयां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 

    amritsar shivala bhag bhaiya

    अमृतसर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए श्रद्धालु। 

    cover gud mandir

    प्राचीन शिव मंदिर गुड मंडी में श्रद्धालु शवलिंग पर जल चढ़ाते हुए।

    fazilkaफाजिल्का में जल चढ़ाते हुए श्रद्धालु। 

    jalandhar laxmi narayan temple

    जालंधर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धालु जल चढ़ाते हुए। 

    kalanaur prachin mandirकलानौर प्राचीन मंदिन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 

    muktsar sahibश्री मुक्तसर साहिब में श्रद्धालुओं की लगी भीड़। 

    nangal omkareshwar templeनंनंगल के प्राचीन मंदिन में जल चढ़ाते हुए श्रद्धालु।

    patiala sri kailashpati  पटियाला के श्री केलाशपति मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु।

    patiala sri kailashpati mandir

     पटियाला के श्री केलाशपति मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु शवलिंग पर जल चढ़ाते हुए।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में हाईवे पर सरिए से लदे ट्राले में घुसी i20 कार; चालक की हालत नाजुक, सड़क किनारे पार्किंग बनी कारण