Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में 15 से 18 मार्च तक मौसम विभाग ने चेतावनी की जारी; कई जिलों में तेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा बना

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:04 PM (IST)

    पंजाब में 15 से 18 मार्च के बीच कई जिलों में गरज चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    अमृतसर में छाए बादलों के बीच श्री हरिमंदिर साहिब का मनमोहक दृश्य।

    अमृतसर में छाए बादलों के बीच श्री हरिमंदिर साहिब का मनमोहक दृश्य।

    HighLights

    1. 15-18 मार्च तक पंजाब में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना।

    2. तेज हवाओं से फसलों को नुकसान, किसानों को सलाह।

    3. आम जनता को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की अपील।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की जिला स्तर पर जारी चेतावनी के अनुसार 15 मार्च से 18 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज चमक के साथ वर्षा होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों की फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को पंजाब के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर, संगरूर, मलेरकोटला और मानसा सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है।

    इन क्षेत्रों में हवा की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- मोगा में मेन बाजार में 'नो-पार्किंग' में खड़े वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई, दर्जनों चालान काटे

    जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    • 16 मार्च को भी कई जिलों में असर

    16 मार्च को भी राज्य के मध्य और पूर्वी जिलों में मौसम का प्रभाव बना रह सकता है। अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।

    • 17 मार्च को सामान्य रहने के आसार

    17 मार्च को अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और किसी बड़े खतरे की चेतावनी नहीं दी गई है।

    • 18 मार्च को फिर सक्रिय होगा मौसम

    18 मार्च को एक बार फिर पंजाब के अधिकांश जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा और आंधी की स्थिति बन सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सवारी से 'लाइफस्टाइल' तक का सफर, वैश्विक बाजार में धाक जमाने के लिए लुधियाना के साइकिल उद्योग का नया ब्लूप्रिंट तैयार

    ओलावृष्टि व हवाएं पहुंचा सकती हैं नुकसान

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। खासकर गेहूं और सरसों की फसल के झुकने या गिरने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा पेड़ों की टहनियां टूटने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी है।

    किसानों को सलाह दी गई है कि यदि खेतों में कटी हुई फसल पड़ी है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक रखें। वहीं आम लोगों को गरज चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी के योग गुरु रहे धीरेंद्र ब्रह्मचारी के आश्रम को चलाएगी हरियाणा सरकार, अधिकारी संभालेंगे कमान

    मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट-

    punjab weather