विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: पंजाब में मानसून सुस्त, मौसम विभाग ने अलर्ट नहीं किया जारी; आज होगी बारिश!

Published: Sat, 29 Aug 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में शनिवार से उत्तरी जिलों में बारिश के आसार हैं। एक सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। ...और पढ़ें

पंजाब में मौसम विभाग ने आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

पंजाब में मौसम विभाग ने आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

HighLights

  1. पंजाब में मानसून कमजोर, कोई अलर्ट नहीं जारी।

  2. हिमाचल से सटे जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना।

  3. तापमान बढ़ने के आसार, सितंबर में हल्की बारिश।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून कमजोर हो रहा है। शनिवार को मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, हिमाचल से सटे कुछ जिलों को छोड़ अन्य में बारिश के आसार भी नहीं हैं। ऐसे में तापमन के बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोग परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार तापमान में 0.9 डिग्री की हल्की गिरावट के साथ राहत देखने को मिली।

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं, सितंबर की शुरुआत में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि कि इसे लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर पंजाब की महिलाओं को मिला शगुन, सीएम बोले- 5.30 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 181.50 करोड़

हिमाचल से सटे जिलों में बारिश की संभावना

29 अगस्त: शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में छिटपुट बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

30 अगस्त: रविवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। मैदानी और दक्षिणी पंजाब में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने के आसार हैं।

31 अगस्त: सोमवार को गुरदासपुर, नवांशहर और रूपनगर में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना कम है।

1 सितंबर: मंगलवार को मौसम में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकता है। पठानकोट और होशियारपुर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, संगरूर और पटियाला समेत कई जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला आदि में मौसम शुष्क रह सकता है।

यह भी पढ़ें- होशियारपुर में हेड मास्टर ने 8वीं छात्रा को जबरन कार में बैठाया, फिर गोली खिलाकर किया दुष्कर्म

शुक्रवार को बठिंडा रहा सबसे गर्म

शुक्रवार को पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। बठिंडा में सबसे अधिक 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भाखड़ा बांध क्षेत्र में भी 36.4 डिग्री तापमान रहा। चंडीगढ़ में 36.3, फिरोजपुर में 36.2, पटियाला में 35.8, लुधियाना में 35.8, अमृतसर और फरीदकोट में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। शुक्रवार को दर्ज स्टेशनों पर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी कोई चेतावनी नहीं है।

यह भी पढ़ें- रक्खड़ पुन्नियां मेले में चन्नी का सरकार पर हमला, रंधावा का अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर वार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।