Punjab Weather: मानसून सुस्त, सामान्य से अधिक तापमान; आज मिलेगी राहत!
पंजाब में मानसून सुस्त रहने से गर्मी और उमस बरकरार है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, कोई अलर्ट नहीं।

ये प्रतिकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी, तापमान सामान्य से अधिक।
फरीदकोट में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी और पूर्वी पंजाब में 3 सितंबर तक हल्की बारिश संभव।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। रविवार को राज्य का अधिकतम औसत तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस गिरा, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, आज मानसून सुस्त रहने का अनुमान है। लेकिन जल्द हल्की राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। हालांकि, ये आसार कुछ जिलों तक सीमित रहने वाले हैं। अनुमान के अनुसार तीन सितंबर तक कई जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 4 सितंबर से शुरू होगा अखंड पाठ, खालड़ा को दी जाएगी श्रद्धांजलि; श्री अकाल तख्त में होगा वार्षिक समागम
तापमान 38 डिग्री के पार पहुंचा
रविवार को फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 35.9, लुधियाना में 35, पटियाला में 35.8, चंडीगढ़ में 35.8, फिरोजपुर में 34.9, गुरदासपुर में 34, होशियारपुर में 34, जालंधर में 33.1, कपूरथला में 34.6, मुक्तसर में 33.5 और मोगा में 34.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
बठिंडा में 33.9 और संगरूर में 33.2 डिग्री तापमान रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश नहीं हुई। पठानकोट में करीब एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- 7 सप्ताह की प्रेग्नेंट, शादी और गर्भपात... पेड़ से बांध इन्फ्लुएंसर मंजीत को जिंदा जलाया; मां ने लगाए कई संगीन आरोप
उत्तरी और पूर्वी पंजाब में बारिश के आसार
31 अगस्त: सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर और फाजिल्का में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
1 सितंबर: मंगलवार को होशियारपुर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। पठानकोट में कुछ, जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मोगा और फिरोजपुर समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
2 सितंबर: बुधवार को अधिकांश जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है। होशियारपुर और रूपनगर में कुछ अधिक स्थानों पर बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
3 सितंबर: गुरुवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला सहित कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, मालवा के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।
फिलहाल बारिश की संभावना के बावजूद भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है।
यह भी पढ़ें- लव मैरिज का खौफनाक अंत: तरनतारन बस अड्डे पर सालों ने जीजा के चेहरे पर 83 वार कर किया कत्ल, दोनों आंखें फोड़ीं
