विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव मैरिज का खौफनाक अंत: तरनतारन बस अड्डे पर सालों ने जीजा के चेहरे पर 83 वार कर किया कत्ल, दोनों आंखें फोड़ीं

By Dharambir Singh MalharEdited By: Anuj Sharma
Published: Sun, 30 Aug 2026 04:36 PM (IST)

तरनतारन में प्रेम विवाह से नाराज दो भाइयों ने अपने जीजा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोप है कि चेहरे पर 83 वार किए गए।

HighLights

  1. प्रेम विवाह से नाराज सालों ने जीजा की हत्या की।

  2. तरनतारन बस अड्डे पर चेहरे पर 83 वार किए।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। प्रेम विवाह से नाराज दो साले भाइयों ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। गांव कद्दगिल निवासी 25 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को तरनतारन बस अड्डे के बाहर उसके साले जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने चाकू से उसके चेहरे पर 83 वार किए।

इतना ही नहीं, उसकी दोनों आंखों को भी चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया। करीब 4 मिनट तक चली इस वारदात के दौरान राहगीर युवक को बचाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

मृतक के पिता तरसेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा डीजे का काम करता था और अधिकतर अपने ननिहाल गांव नौरंगाबाद में रहता था। इसी दौरान उसका गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती के स्वजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर विवाह कर लिया और करीब एक महीने तक बाहर रहे।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में फुटबाल मैदान से घर की ओर निकले पीटी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, पंजाब स्तर के खिलाड़ी थे अमृतपाल

Tarntaran death

मृतक की फाइल फोटो।

सास को मोटरसाइकिल पर छोड़ने गया था जग्गा

परिवार के अनुसार, करीब चार दिन पहले ही जग्गा अपनी पत्नी के साथ घर लौटा था। रविवार को उसकी सास बेटी से मिलने गांव कद्दगिल आई थी। जग्गा दोपहर करीब 11:40 बजे अपनी सास को मोटरसाइकिल पर बस अड्डे छोड़ने गया था।

सास को छोड़कर लौटते समय दोपहर करीब 12:02 बजे बस अड्डे के बाहर उसके साले दोनों भाइयों ने उसे घेर लिया। दोनों के हाथों में चाकू थे।

यह भी पढ़ें- स्कूल जाने से मना करने लगी बच्ची, पूछने पर खुला राज; पटियाला में ऑटो चालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप

गिरते ही वार करने किए शुरू

हमले के दौरान जग्गे की मोटरसाइकिल फुटपाथ पर गिर गई और आरोपितों ने उसे सड़क पर गिराकर हमला शुरू कर दिया। चेहरे पर लगातार चाकू से वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपित भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम विवाह और पारिवारिक रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हादसा या साजिश? मोगा में 3 साल के बच्चे की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत, पिता की शिकायत पर जांच शुरू