4 सितंबर से शुरू होगा अखंड पाठ, खालड़ा को दी जाएगी श्रद्धांजलि; श्री अकाल तख्त में होगा वार्षिक समागम
जसवंत सिंह खालड़ा की पुण्यतिथि पर 6 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब में विशेष गुरमति समागम होगा। 4 सितंबर से अखंड पाठ शुरू होगा और वार्षिक आयोजन होगा।

जसवंत सिंह खालड़ा।
HighLights
6 सितंबर को खालड़ा की पुण्यतिथि पर विशेष समागम होगा।
4 सितंबर से श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया जाएगा।
अब हर वर्ष अकाल तख्त में खालड़ा को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की पुण्यतिथि पर 6 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब में विशेष गुरमति समागम करवाया जाएगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से होने वाले इस समागम के तहत 4 सितंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया जाएगा। 6 सितंबर को अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद जसवंत सिंह खालड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
