विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में पड़ोसी ने खोदी गहरी नींव, हिल गई तीन मंजिला इमारत; दो मिनट बाद ढह गया मकान

Published: Sun, 30 Aug 2026 05:13 PM (IST)

बस्सी पठाना में पड़ोसी की गहरी नींव की खुदाई से तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। हादसे से दो मिनट पहले पिता कमरे से बाहर निकले थे।

क्षतिग्रस्त तीन मंंजिला इमारत।

क्षतिग्रस्त तीन मंंजिला इमारत।

HighLights

  1. बस्सी पठाना में गहरी खुदाई से तीन मंजिला इमारत ढही।

  2. हादसे से ठीक पहले परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकले।

  3. पीड़ितों ने लापरवाही के लिए मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। बस्सी पठाना के वार्ड नंबर छह में डाकखाने के पास रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। पड़ोसी की ओर से नए मकान के निर्माण के लिए कराई जा रही गहरी खुदाई के कारण तीन मंजिला इमारत का दायां हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर थे।

पीड़ित मकान मालिक लक्ष्य अग्रवाल ने बताया कि उनके मकान के साथ लगते घर में नए निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से काफी गहरी नींव खोदी जा रही थी। उनका आरोप है कि खुदाई के कारण उनके मकान की बुनियाद कमजोर हो गई और अचानक इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया।

यह भी पढ़ें- लव मैरिज का खौफनाक अंत: तरनतारन बस अड्डे पर सालों ने जीजा के चेहरे पर 83 वार कर किया कत्ल, दोनों आंखें फोड़ीं

2 मिनट पहले पूजा कर कमरे से निकले थे

लक्ष्य अग्रवाल ने बताया कि हादसे से महज दो मिनट पहले उनके पिता इसी कमरे में पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूजा खत्म करने के बाद वह कमरे से बाहर निकल आए। उनके बाहर आने के करीब दो मिनट बाद ही इमारत का हिस्सा ढह गया। यदि वह कुछ देर और कमरे में रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें- पंजाब के हकों पर स्पष्टता के बिना BJP से गठबंधन नहीं, पुनर्सुरजीत अकाली दल ने किया साफ; सामने रखी अपनी मांग

छह कमरे और साइड की दीवार तबाह

इमारत के ढहने से करीब छह कमरे और साइड की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मकान के बचे हुए हिस्से में भी कई जगह गंभीर और चौड़ी दरारें आ गई हैं। इससे परिवार को अब इमारत के बाकी हिस्से के भी गिरने का डर बना हुआ है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी मकान मालिक और निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है। परिवार का कहना है कि मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है।

परिवार ने स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उचित मुआवजा दिलाने और मकान की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण का पूरा खर्च जिम्मेदार पक्ष से दिलाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में फुटबाल मैदान से घर की ओर निकले पीटी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, पंजाब स्तर के खिलाड़ी थे अमृतपाल