Punjab Weather 8th September: पंजाब में मानसून ने पकड़ी सुस्ती, तापमान चढ़ा; आज होगी बारिश!
पंजाब में मानसून सुस्त पड़ने के साथ तापमान बढ़ने लगा है। अगले चार दिनों में ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उत्तरी हिस्सों में छिटपुट बारिश संभव है।

ये प्रतिकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब में मानसून की रफ्तार हुई धीमी।
राज्य में औसत अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी।
कुछ उत्तरी-पूर्वी जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून अब धीरे-धीरे सुस्त पड़ता दिखाई दे रहा है। सोमवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 11 सितंबर तक पंजाब में व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केवल कुछ जिलों में ही छिटपुट बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav Today: लुधियाना से अमृतसर तक बदला मंडियों का मिजाज, जानिए आज का मंडी भाव!
पंजाब में आज कोई अलर्ट नहीं
8 सितंबर: पंजाब में आज और आने वाले दिनों में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मंगलवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में छिटपुट बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में मौसम शुष्क रहेगा।
9 सितंबर: बुधवार को भी पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में छिटपुट बारिश हो सकती है। अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
10 सितंबर: गुरुवार को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में छिटपुट बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
11 सितंबर: शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि शेष पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें- सचिन पायलट से मिले वड़िंग, राहुल गांधी के दौरे से पहले आ सकते हैं पंजाब; खत्म हो सकेगी गुटबाजी!
सोमवार को बठिंडा सबसे गर्म
सोमवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बठिंडा हवाई अड्डे पर प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां तापमान में एक दिन में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
पटियाला में 35.5, पठानकोट में 35.4, लुधियाना और फरीदकोट में 35, जबकि चंडीगढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 2.9 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मोहाली में 33.8, जालंधर में 32.8, होशियारपुर में 32.6 और गुरदासपुर में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
बारिश के लिहाज से भी दिन लगभग सूखा रहा। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रदेश के अधिकतर मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं हुई। केवल पठानकोट के थेन बांध क्षेत्र में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
