Punjab Weather: आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, कल से सुस्त होगा मानसून; बढ़ेगी उमस
पंजाब में पांच जुलाई से मौसम फिर बदलेगा। कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। शनिवार को फाजिल्का में सबसे अधिक 38.9 डिग्री तापमान द ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
5 जुलाई को पंजाब के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट।
6 जुलाई से मानसून होगा सुस्त, बढ़ेगी उमस और गर्मी।
गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों से दूर रहने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में अगले चार दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पांच जुलाई से आठ जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि अधिकांश जिलों में किसी बड़े खतरे की चेतावनी नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर मौसम अचानक बदल सकता है।
मौसम विभाग की तरफ से शनिवार जारी जानकारी के अनुसार रविवार को राज्य के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन सोमवार से मानसून सुस्त होता दिखा रहा है। सोमवार से मानसून की अधिकतर गतिविधियां हिमाचल से सटे जिलों में ही अधिक देखने को मिलेंगी। राज्य के कुछ जिलों में पॉकेट रेन हो सकती है, लेकिन उसके बाद उमस लोगों को परेशान करेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में अब अस्पताल नहीं रोक पाएंगे शव, बिल बकाया होने पर भी मिलेगा पार्थिव शरीर; मानवाधिकार आयोग की सख्त हिदायत
तापमान फिर 40 के करीब पहुंचा
शनिवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। राज्य में सबसे अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान फाजिल्का में दर्ज किया गया। इसके बाद अमृतसर में 37.1 डिग्री, बठिंडा में 37.0 डिग्री, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर में 36.5-36.5 डिग्री, चंडीगढ़ में 35.7 डिग्री, फिरोजपुर में 35.4 डिग्री, मानसा में 35.0 डिग्री, मोगा में 34.7 डिग्री, एस.बी.एस. नगर (नवांशहर) में 34.3 डिग्री दर्ज किया गया।
लुधियाना में 34.0 डिग्री और सबसे कम 32.2 डिग्री तापमान होशियारपुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के आंकड़ों में पटियाला सबसे आगे रहा, जहां 60.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इसके अलावा रूपनगर में 11 मिलीमीटर, संगरूर में 8 मिलीमीटर, चंडीगढ़ हवाई अड्डा क्षेत्र में 2 मिलीमीटर और चंडीगढ़ शहर में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा यात्रा से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान देखने की सलाह दी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- टॉस ने पलट दी बाजी, मानसा में 14-14 वोट पर अटका था नगर कौंसिल चुनाव; भूषण मत्ती बने अध्यक्ष
आज 12 जिलों में बारिश की संभावनाएं अधिक
5 जुलाई: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है।
6 जुलाई: राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, पटियाला तथा मोहाली क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
7 जुलाई: उत्तर-पूर्वी पंजाब के जिलों में ही बारिश की संभावना बनी हुई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर और आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
8 जुलाई: मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है।
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव नतीजे घोषित करने पर लगाई रोक, दो सप्ताह में मांगा जवाब