टॉस ने पलट दी बाजी, मानसा में 14-14 वोट पर अटका था नगर कौंसिल चुनाव; भूषण मत्ती बने अध्यक्ष
मानसा नगर कौंसिल अध्यक्ष चुनाव में दोनों पक्षों को 14-14 वोट मिले। टॉस के जरिए भूषण मत्ती अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम सागर भोला और उ ...और पढ़ें

जीत के बाद खुशी मनाते हुए नए अध्यक्ष।
HighLights
मानसा नगर कौंसिल अध्यक्ष पद का चुनाव टॉस से हुआ।
भूषण मत्ती 14-14 वोटों की बराबरी के बाद अध्यक्ष बने।
प्रेम सागर भोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।
जागरण संवाददाता, मानसा। मानसा नगर कौंसिल के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। सबसे ज्यादा रोमांच अध्यक्ष पद के चुनाव में देखने को मिला, जहां दोनों पक्षों को बराबर 14-14 वोट मिले। इसके बाद चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में टॉस कराया गया। टॉस में भूषण मत्ती की ओर से मांगा गया हेड आने पर उनके पक्ष में फैसला हो गया और वह नगर कौंसिल के नए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
भूषण मत्ती वार्ड नंबर 10 से पहली बार निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पहली बार पार्षद बनने के साथ ही उन्हें नगर कौंसिल अध्यक्ष बनने का भी मौका मिल गया।
वहीं, वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रेम सागर भोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। उन्हें क्रॉस वोटिंग के चलते कुल 17 वोट मिले। इसके अलावा वार्ड नंबर 26 से आम आदमी पार्टी के पार्षद कृष्ण सिंह 11 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें- बटाला में घर के बाहर बदमाशें ने की फायरिंग, बेटे का नाम लेकर धमकी देने के बाद आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी
बचत भवन में चुनाव के दौरान दिखी हलचल
नगर कौंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय बचत भवन में दोपहर तीन बजे शुरू हुआ। चुनाव के दौरान संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अर्पित चौधरी सहित 14 पार्षदों के प्रवेश को लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ कुछ देर तक बहस होती रही। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
खबरें और भी
जानकारी के अनुसार, संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार अर्पित चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के पांच, शिरोमणि अकाली दल के पांच, कांग्रेस के एक और दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन प्राप्त था।
टॉस से हुआ अध्यक्ष पद का फैसला
30 मई को हुए नगर कौंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी के आठ, भारतीय जनता पार्टी के छह, शिरोमणि अकाली दल के पांच, कांग्रेस के तीन और पांच निर्दलीय पार्षद विजयी हुए थे। कुल 27 वार्डों वाली नगर कौंसिल में विधायक के मत सहित दोनों पक्षों के खाते में 14-14 वोट पहुंचे।
बराबरी की स्थिति बनने पर चुनाव अधिकारी एवं बुढलाडा के उपमंडल अधिकारी तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार की मौजूदगी में टॉस कराया गया। इसमें भूषण मत्ती के पक्ष में फैसला आया और उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने शहर की कई पुरानी समस्याओं का समाधान करना बड़ी चुनौती होगी। इनमें ओवरफ्लो सीवरेज, जर्जर सड़कें, बरसात के पानी की निकासी, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, बाबा भाई गुरदास क्षेत्र में कूड़े के ढेर, गलियों और नालियों का निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें- मालेरकोटला में डीसी कार्यालय के बाहर आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, संपत्ति विवाद की आशंका; जांच शुरू
विधायक डॉ. विजय सिंगला ने दी बधाई
चुनाव संपन्न होने के बाद विधायक डॉ. विजय सिंगला ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल को नया नेतृत्व मिलने के बाद शहर के सभी पार्षदों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ नए विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष बोले- शहर के विकास को देंगे प्राथमिकता
नगर कौंसिल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूषण मत्ती ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि शहर के लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और नई विकास योजनाओं की शुरुआत कर मानसा को एक आदर्श शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई, मिठाइयां बांटी और विधायक डॉ. विजय सिंगला को कंधों पर बैठाकर जीत का जश्न मना
यह भी पढ़ें- बुल्गारिया में सड़क हादसे में अमृतसर के युवक की मौत, पार्थिव देह देख टूटा परिवार; कर्ज लेकर भेजा था विदेश