बटाला में घर के बाहर बदमाशें ने की फायरिंग, बेटे का नाम लेकर धमकी देने के बाद आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी
बटाला में देर रात तीन बाइक सवार युवकों ने एक घर के बाहर हवाई फायरिंग कर धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला ...और पढ़ें

फायरिंग करने वाले युवक सीसीटीवी में कैद हुए।
HighLights
बटाला में घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग।
बेटे के नाम पर धमकी देकर आरोपी मौके से फरार।
तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, बटाला। गुरदासपुर के बटाला में प्रेम नगर बोहड़ां वाल में शुक्रवार देर रात तीन अज्ञात हमलावरों ने एक घर के बाहर गोली चला दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्ररंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरजिंदर सिंह पुत्र निक्का सिंह वासी नंद लाल वाली गली प्रेम नगर बोहड़ां वाल ने बताया कि उसकी हंसली पुल सिनेमां रोड़ पर चिकन शाप है। गुरजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा कमलजीत सिंह उर्फ राहुल दातर गुरदासपुर जेल में बंद है।
तीन जुलाई को करीब 11 बज कर 20 मिन्ट पर घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकल कर देखा तो एक बाइक पर तीन युवक मेरे बेटे राहुल का नाम लेकर धमकियां दे कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- मालेरकोटला में डीसी कार्यालय के बाहर आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, संपत्ति विवाद की आशंका; जांच शुरू
सीसीटीवी में दिखे तीन हमलावर
जब हमने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो देखा तीन हमलावर बाइक पर बैठे थे। जिनमें हरमनप्रीत सिंह उर्फ गैवी पुत्र मलकीत सिंह वासी कोटली फस्सी बाइक चला रहा था। जबकि उसके पीछे साजन उर्फ लौंडा पुत्र सोनू वासी गांधी कैंप बैठा हुआ था।
इन दोनों के बीच में एक अज्ञात आरोपित बैठा हुआ था। साजन और अज्ञात बाइक से उतरे और साजन ने पिस्टल से हवाई फायर किया और बाइक पर बैठ कर तीनों फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- बुल्गारिया में सड़क हादसे में अमृतसर के युवक की मौत, पार्थिव देह देख टूटा परिवार; कर्ज लेकर भेजा था विदेश
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
डीएसपी सिटी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में दो आरोपितों हरमनप्रीत सिंह उर्फ गैवी पुत्र मलकीत सिंह वासी कोटली फस्सी, साजन उर्फ लौंडा पुत्र सोनू वासी गांधी कैंप सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।