Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: सुस्त पड़ा मानसून, कल तीन जिलों में यलो अलर्ट; जल्द होगी झमाझम बारिश!

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    पंजाब में मानसून फिलहाल कमजोर हो रहा है। 25 जुलाई को तीन जिलों में यलो अलर्ट है। 26 जुलाई को कोई चेतावनी नहीं, जबकि 27 और विशेषकर 28 जुलाई से कई जिलों ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी।

    2. 28 जुलाई से बारिश की गतिविधियां होंगी तेज।

    3. कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना कम है। केवल उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं।

    हालांकि राहत की बात यह है कि यह सुस्ती ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। कुछ जिलों में भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

    शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- फोन पर बोला ‘टक्कर लग गई’, अगले ही पल नहर में समाई कार; लुधियाना में सरहिंद नहर में दो चचेरे भाई लापता

    पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर में होगी झमाझम बारिश

    25 जुलाई : शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब सहित बाकी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन किसी प्रकार का मौसम अलर्ट नहीं है।

    26 जुलाई : रविवार को मौसम विभाग ने पूरे पंजाब के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेशभर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन व्यापक वर्षा की उम्मीद नहीं है।

    27 जुलाई : सोमवार को एक बार फिर पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। अन्य सभी जिलों में सामान्य मौसम रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    28 जुलाई : मंगलवार को मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली और रूपनगर में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नारंगी अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में NH पर दो कैंटरों की टक्कर, चालक कैबिन में फंसा; अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

    जानें शुक्रवार का मौसम कैसा रहा

    अन्य प्रमुख शहरों में चंडीगढ़ 36.0 डिग्री, पटियाला 35.6 डिग्री, रूपनगर 35.4 डिग्री, लुधियाना 34.2 डिग्री, बल्लोवाल सौंखड़ी 34.3 डिग्री, संगरूर 34.3 डिग्री, बठिंडा 33.4 डिग्री, होशियारपुर 33.5 डिग्री, फिरोजपुर 33.1 डिग्री, अमृतसर 32.6 डिग्री, गुरदासपुर 32.5 डिग्री और तरनतारन 32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    बारिश की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। फाजिल्का में 15.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही। इसके अलावा तरनतारन में 1.5 मिलीमीटर तथा बठिंडा के एक स्वचालित मौसम केंद्र में 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बाकी अधिकांश जिलों में वर्षा नहीं हुई।

    मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बनने वाली अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण पंजाब में बारिश की गतिविधियां फिर से तेज हो सकती हैं। ऐसे में विशेषकर 28 जुलाई के आसपास लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- मानसा के गांव से कनाडा तक का सफर, पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनी; मजदूरी की जगह मेहतन को चुना