Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसा के गांव से कनाडा तक का सफर, पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनी; मजदूरी की जगह मेहतन को चुना

    By Parwinder BrarEdited By: Anuj Sharma
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

    मानसा के जोगा निवासी संदीप सिंह ढिल्लों ने कनाडा में छह महीने का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस अधिकारी का पद हासिल किया। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में ...और पढ़ें

    पुलिस अधिकारी का सर्टिफिकेट लेते हुए व पुलिस वर्दी में संदीप।

    पुलिस अधिकारी का सर्टिफिकेट लेते हुए व पुलिस वर्दी में संदीप।

    HighLights

    1. मानसा के संदीप ढिल्लों बने कनाडा में पुलिस अधिकारी।

    2. कनाडा में मजदूरी छोड़ पुलिस बनने का सपना पूरा किया।

    3. रेजिना में प्रशिक्षण के बाद गोडसलेक में ड्यूटी संभालेंगे।

    परविंदर बराड़, मानसा। इरादे मजबूत हों और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो मंजिल जरूर मिलती है। पंजाब के मानसा जिले के कस्बा जोगा निवासी संदीप सिंह ढिल्लों ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। विदेश जाकर केवल रोजगार करने के बजाय उन्होंने पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखा और वर्षों की मेहनत के बाद उसे साकार कर लिया।

    जिले के कसबा जोगा में साल 1991 में पिता गुादेव सिंह ढिल्लों और माता सुरिंदर कौर के घर पैदा हुआ संदीप सिंह ढिल्लों आज कनाड़ा रजाइनया में अपनी छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गोढसलेक में अपनी पुलिस अधिकारी की डयूटी संभालने जा रहा है। संदीप सिंह की ओर से विदेशी धरती पर की गई कामयाबी के बाद उसके माता पिता को बधाई देने वाले लोगों की काफी चहल पहल रहती है।

     संदीप सिंह के भाई मनदीप सिंह बताते है कि संदीप सिंह को कनाड़ा की धरती पर लेबर करना पहले दिन से ही पसंद नही था और उसकी यही तम्मना शायद उसका कनाड़ा में पुलिस अधिकारी का बनने का सबब बन गई।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में सिंचाई के पानी के विवाद को लेकर विवाद, चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या; एक घायल

    2019 में मिली पीआर

    मनदीप सिंह बताते है कि साल 2019 में पीआर होने के बाद कनाड़ा गए संदीप सिंह को पुलिस में भर्ती होने की चेटक पहले से वहां पुलिस में तैनात रिशतेदारों से लगी। संदीप सिंह की शादी कनाड़ा जाने के एक साल पहले 2018 के दौरान हुई थी और संदीप सिंह की पतनी रमनदीप कौर भी कनाड़ा में सरकारी टीचर है और संदीप सिंह अपनी पतनी और बच्चों के साथ वहा सैटल है।

    यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में झगड़ा देखने निकला युवक बना निशाना, सिर पर मारी गोली; झगड़े के बाद पुलिस ने करवाया था समझौता

    बेटे की तस्वीर देख परिवार हुआ खुश

    संदीप सिंह की प्राथमिक शिक्षा मानसा और बरनाला जिले में ही हुई है। संदीप सिंह ने अपनी दसवी कक्षा की शिक्षा संत बाबा लोंगपुरी हाई स्कूल पक्खो कलां से करने के बाद गयाहरवीं और बाहरवीं की पढ़ाई मानसा के चेतन सिंह सर्वहित्तकारी विद्या मंदिर से पुरी करने के बाद नान मेडिकल की पढाई बरनाला के एसडी कालेज में पुरी की गई।

    खबरें और भी

    कनाड़ा जाने से पहले बरनाला जिले के कसबा तपा में संदीप सिंह ने तीन से प्राइवेट रूप से वेयरहाउस में नौकरी भी की है। पिता गुरदेव सिंह ढिल्लों और माता सुरिंदर कौर को बेटे द्वारा पुलिस वर्दी में भेजी फोटो से परिवार गदगद हो गया और आज वे अपने बेटे की नौकरी के पहले दिन को भी देखने का प्रोग्राम बना रहे है।

    यह भी पढ़ें- 'इंटरनेशनल ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा मुनाफा', विदेशी नंबरों से आने वाली ऐसी कॉल से रहें सावधान; चंडीगढ़ में 25.80 की ठगी