Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में सिंचाई के पानी के विवाद को लेकर विवाद, चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या; एक घायल

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

    बठिंडा के गांव डिख में सिंचाई के पानी की बारी को लेकर हुए विवाद हो गया। चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी, पिता घायल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपित को ...और पढ़ें

    मृतक युवक की फाइल फोटो व घायल पिता।

    मृतक युवक की फाइल फोटो व घायल पिता।

    HighLights

    1. बठिंडा में सिंचाई पानी विवाद में भतीजे की हत्या।

    2. चाचा कुलवंत सिंह ने तेजधार हथियारों से हमला किया।

    3. पिता हरमंदर सिंह गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव डिख में खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बारी को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान 24 वर्षीय आकाशदीप सिंह की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता हरमंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस और परिजनों के अनुसार, हरमंदर सिंह और उनके छोटे भाई कुलवंत सिंह के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे और खेतों में पानी लगाने की बारी को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका।

    यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में झगड़ा देखने निकला युवक बना निशाना, सिर पर मारी गोली; झगड़े के बाद पुलिस ने करवाया था समझौता

    पानी लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद

    शुक्रवार सुबह आकाशदीप सिंह अपने पिता हरमंदर सिंह के साथ खेतों में सिंचाई करने गया था। इसी दौरान पानी की बारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। परिजनों का आरोप है कि कुलवंत सिंह, मंजीत कौर और रूपचंद ने मिलकर आकाशदीप सिंह पर तेजधार हथियारों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण वह खेत में ही गिर पड़ा।

    खबरें और भी

    अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आए हरमंदर सिंह पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। आसपास के ग्रामीण और परिजन दोनों घायलों को तुरंत रामपुरा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने आकाशदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरमंदर सिंह का उपचार जारी है।

    यह भी पढ़ें- मंडी गोबिंदगढ़ में ड़े ट्राले से भिड़ी कार, युवा कारोबारी की मौत; रात के समय लौट रहे थे घर

    पुलिस ने जांच की शुरू

    ग्रामीणों के अनुसार, आकाशदीप सिंह की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और करीब एक वर्ष की बेटी है। वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां भी संभाल रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ तनाव का माहौल भी बना हुआ है।

    सूचना मिलने पर थाना बलियांवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।

    पुलिस ने चाचा को किया गिरफ्तार

    पुलिस उपाधीक्षक जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में पानी लगाने की बारी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके दौरान आकाशदीप सिंह पर हथियारों से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    अन्य नामजद आरोपित मंजीत कौर और रूपचंद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अबोहर में कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवारों ने कार पर बरसाई गोलियां; पुलिस ने जांच की शुरू