Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फोन पर बोला ‘टक्कर लग गई’, अगले ही पल नहर में समाई कार; लुधियाना में सरहिंद नहर में दो चचेरे भाई लापता

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 06:31 PM (IST)

    माछीवाड़ा के पास सरहिंद नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में इनोवा कार गिरने के बाद दो चचेरे भाई लापता हो गए। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। परिवार ने टक्कर म ...और पढ़ें

    लापता युवकों की तस्वीर।

    लापता युवकों की तस्वीर।

    HighLights

    1. माछीवाड़ा में सरहिंद नहर में गिरी इनोवा कार।

    2. दो चचेरे भाई विकासदीप और आकाशदीप लापता।

    3. पिता ने अवैध शराब और टक्कर का दावा किया।

    संवाद सूत्र, माछीवाड़ा। लुधियाना के माछीवाड़ा के पास बहने वाली सरहिंद नहर में शुक्रवार तड़के एक इनोवा कार संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। कार में सवार दो चचेरे भाई लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है, लेकिन तेज बहाव और गंदले पानी के कारण अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

    फरीदकोट जिले के गांव सिखांवाला निवासी रिंपी सिंह ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा विकासदीप और 20 वर्षीय भतीजा आकाशदीप चंडीगढ़ से इनोवा कार में सवार होकर फरीदकोट लौट रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे विकासदीप से उनकी फोन पर बात हो रही थी।

    इसी दौरान पीछे से आवाज आई कि "टक्कर लग गई।" इसके तुरंत बाद दोनों युवकों के मोबाइल फोन बंद हो गए। परिजन जब उनकी तलाश करते हुए सरहिंद नहर के किनारे पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उसी समय एक इनोवा कार नहर में गिर गई थी। सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया और कार व दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। अभी तक न तो कार का पता चल सका था और न ही दोनों युवकों का।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में NH पर दो कैंटरों की टक्कर, चालक कैबिन में फंसा; अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

    अवैध शराब से भरी होने का दावा

    लापता युवक के पिता रिंपी सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा चंडीगढ़ से अवैध शराब लाकर बेचने का काम करते थे। उनका दावा है कि घटना के समय भी इनोवा कार में अवैध शराब लदी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी शराब ठेकेदार के वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारी, जिससे कार नहर में जा गिरी। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मानसा के गांव से कनाडा तक का सफर, पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनी; मजदूरी की जगह मेहतन को चुना

    पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच

    घटना की सूचना मिलते ही समराला थाना प्रभारी हरविंदर सिंह और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने कार को नहर में गिरते नहीं देखा है। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कार नहर से बरामद नहीं हो जाती, तब तक घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' बनी हिट, 33 लाख महिलाओं के खाते में सीधे पहुंचे 1149 करोड़