Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: 2 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान; जानें कब मिलेगी राहत

    Updated: Tue, 26 May 2026 07:10 AM (IST)

    पंजाब में 28 मई तक भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। 29 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं और कई इलाकों में आंध ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. अगले दो दिन पंजाब में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट।

    2. बठिंडा में 44.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान।

    3. 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, आंधी की उम्मीद।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू और तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इसे लेकर राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार तक राज्य में राहत मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन जल्द ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। 

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 मई से पंजाब के कुछ हिस्सों को प्रभावित करेगा। हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में बारिश की संभावनाएं है, जबकि 29 मई से कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। नौतपा के इन दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव के चलते बदला परीक्षा शेड्यूल, जीएनडीयू का 26 मई का थ्योरी पेपर टला, जानें नई तारीख

    बठिंडा रहा सबसे गर्म

    सोमवार को बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री आनंदपुर साहिब में 44.4 डिग्री, पटियाला में 43.6 डिग्री, रूपनगर में 43.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 42.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 40.6 डिग्री, लुधियाना में 42 डिग्री और पठानकोट में 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    वहीं, सोमवार राज्य के औसत तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ौतरी हुई है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। 

    यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग का दावा, कनाडा में भी हुआ था हमला

    आज राज्य में लू का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी के अनुसार 26 मई को पंजाब के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्सों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानें कैसा रहेगा मौसम- 

    26 मई- इस दिन पंजाब के दक्षिणी और मालवा बेल्ट के जिलों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि बाकी हिस्सों में यलो अलर्ट है। पूरे राज्य में लू का प्रकोप रहेगा। ऑरेंज अलर्ट फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला में रहेगा।

    खबरें और भी

    27 मई- गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दक्षिणी हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी रहेगी। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, पटियाला, और फतेहगढ़ साहिब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जगह यलो अलर्ट जारी है। 

    28 मई- इस दिन से मौसम करवट लेगा। कुछ जगहों पर बारिश व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान से सटे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और धूल भरी तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। 

    पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम पंजाब के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।

    29 मई- अधिकांश हिस्सों को लू से बड़ी राहत मिलेगी। तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन तेज आंधी और ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी के कारण पूरे राज्य में ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली और रूपनगर में आंधी, तेज हवाओं और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में 7 रुपये की हुई वृद्धि; आम लोगों का बजट बिगड़ा