विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: रहें सावधान, पंजाब में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Published: Fri, 14 Aug 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में 14 से 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा के आसार हैं।

पंजाब में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

HighLights

  1. 14 से 17 अगस्त तक पंजाब में भारी वर्षा के आसार।

  2. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया।

  3. पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर में 14 अगस्त को भारी बारिश।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 14 से 17 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर कई जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है। खासकर राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

वीरवार को पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लेकिन मानसून के दोबारा सक्रिय होने से हल्की राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- बीमार मां से मिलने के लिए जगातार सिंह हवारा को मिलेगी पैरोल! पंजाब राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को भेजी सिफारिश

आज तीन जिलों में आज अलर्ट जारी

14 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में भारी वर्षा के आसार हैं। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने निगरानी रखने की सलाह दी है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

15 अगस्त: पठानकोट और रूपनगर में बारिश की संभावना बनी हुई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

16 अगस्त: पठानकोट में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में किसी बड़े अलर्ट का संकेत नहीं है।

17 अगस्त: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी वर्षा के आसार हैं। इस दिन उत्तर और पूर्वी पंजाब में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है।

यह भी पढ़ें- सीटियां बजाईं, पगड़ी बांधी... नांदेड़ में पुलिस की गाड़ी रोककर सुखबीर बादल के हमलावर का लोगों ने किया सम्मान

वीरवार को बढ़ा तापमान

वीरवार को पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पटियाला में सबसे अधिक 37.2 डिग्री, फिरोजपुर में 37 डिग्री, लुधियाना में 36.7 डिग्री, बठिंडा में 36.5 डिग्री और पठानकोट में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, मुक्तसर में 35.2 डिग्री, गुरदासपुर में 35.5 डिग्री, फरीदकोट में 35.2 डिग्री, जालंधर में 34.7 डिग्री, रूपनगर में 34.6 डिग्री और बठिंडा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वीरवार को कई जिलों में धूप और बादलों के बीच उमस बनी रही। अब अगले कुछ दिनों में बारिश होने से तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नांदेड़ घटना के बाद सुखबीर पर हरमंदिर साहिब हमले का मामला चर्चा में, जल्द होगी गवाहियां; HC में याचिका पेंडिंग