विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रखड़ पुन्नियां मेले में CM मान का विपक्ष पर वार, बोले- पंजाब की गाड़ी पटरी पर आई, 2027 में फिर बनाएंगे सरकार

Published: Fri, 28 Aug 2026 03:47 PM (IST)

रखड़ पुन्नियां मेले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने 2027 में आप सरकार दोबारा बनाने की अपील की।

रखड़ पुन्निया मेले में संबोधन करते हुए सीएम भगवंत मान।

रखड़ पुन्निया मेले में संबोधन करते हुए सीएम भगवंत मान।

HighLights

  1. सीएम मान ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना।

  2. पंजाब की गाड़ी पटरी पर, सरकार कर रही काम।

  3. 2027 में फिर आप सरकार बनाने की अपील।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। रखड़ पुन्नियां मेले के अवसर पर बाबा बकाला साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की गाड़ी अब पटरी पर आ चुकी है और सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व बिजली समेत कई क्षेत्रों में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनाने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि राखी भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार की योजना के तहत अब तक 70 लाख 92 हजार 303 लाभार्थियों के खातों में राशि पहुंचाई जा चुकी है। इस माह 181 करोड़ 50 लाख रुपये और दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रखड़ पुन्निया मेले से शिवराज का चुनावी बिगुल! आप सरकार पर बरसे, बोले- भ्रष्टाचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ा

‘साचा गुरु लाधो रे’ प्रसंग से विपक्ष पर निशाना

भगवंत मान ने बाबा बकाला साहिब के ऐतिहासिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह उस समय असली गुरु की पहचान हुई थी, उसी तरह आज लोगों को धर्म और राजनीति का निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल परिवार तक सीमित होकर रह गया है। कांग्रेस पर भी उन्होंने आपसी खींचतान और परिवारवाद का आरोप लगाया। भाजपा पर पंजाब का भाईचारा खराब करने और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- अमृतसर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, गोल्डन टेंपल में टेका माथा; महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस को घेरा

नौकरियों और शिक्षा की गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक 70,840 सरकारी नौकरियां दे चुकी है। सरकारी स्कूलों में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पंजाब के सरकारी स्कूलों से नीट में करीब 80 विद्यार्थी सफल हुए थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है।

उन्होंने प्राथमिक शिक्षा में पंजाब के देश में पहले स्थान पर पहुंचने का भी दावा किया। साथ ही करीब 90 प्रतिशत घरों में शून्य बिजली बिल आने की बात कही। उन्होंने बताया कि करीब 42 लाख परिवारों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा पंजाब बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए विदेश न जाना पड़े। उन्होंने लोगों से 2027 में फिर आप सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब को देश का नंबर वन राज्य बनाने का काम जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में रखड़ पुन्निया मेले में कांग्रेस रैली में फिर दिखी गुटबंदी, चन्नी खेमा रहा हावी; वड़िंग गुट रहा दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।