विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रखड़ पुन्निया मेले से शिवराज का चुनावी बिगुल! आप सरकार पर बरसे, बोले- भ्रष्टाचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ा

Published: Fri, 28 Aug 2026 03:32 PM (IST)

बाबा बकाला साहिब में शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने ...और पढ़ें

अमृतसर के बाबा बकाला से मंच से बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान।

अमृतसर के बाबा बकाला से मंच से बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान।

HighLights

  1. शिवराज ने पंजाब की आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

  2. उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की।

  3. भाजपा के सत्ता में आने पर पंजाब में बदलाव का दावा किया।

जागरण संवाददाता, बाबा बकाला साहिब (अमृतसर)। रखड़ पुन्निया मेले के दौरान बाबा बकाला साहिब में सियासी माहौल गरमा गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में आप सरकार कांग्रेस से भी आगे निकल गई है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से बदलाव के लिए भाजपा का साथ देने की अपील की। राजनीतिक अंदाज में शिवराज ने कहा-

जलने वाले जलते रहें, पंजाब तो मामा आएगा।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर पंजाब की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी। आप सरकार पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों के पक्के मकान के लिए केंद्र से भेजे गए पैसे का लाभ भी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचता।

केंद्र सरकार गरीब परिवारों के पक्के मकान के लिए पैसा भेजती है, लेकिन पंजाब सरकार योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के बजाय राशि हड़प जाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमृतसर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, गोल्डन टेंपल में टेका माथा; महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस को घेरा

कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा

केंद्रीय मंत्री ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में गैंगस्टरों का प्रभाव चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार ही अपराधियों के साथ मिल जाए तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी गैंगस्टर की हिम्मत नहीं होगी कि वह किसी आम व्यक्ति की ओर आंख उठाकर भी देख सके। अपराधियों पर ऐसा शिकंजा कसा जाएगा कि प्रदेश में कानून का राज मजबूत हो।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में रखड़ पुन्निया मेले में कांग्रेस रैली में फिर दिखी गुटबंदी, चन्नी खेमा रहा हावी; वड़िंग गुट रहा दूर

किसानों को लेकर भी किया बड़ा दावा

शिवराज ने कहा कि किसानों की सेवा उनके लिए भगवान की सेवा के समान है। पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और यहां के किसान देश का पेट भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब की कृषि व्यवस्था को आधुनिक और लाभकारी बनाने के लिए ठोस नीतियां लागू करेगी।

यह भी पढ़ें- अटारी सरहद पर रक्षाबंधन, 56 साल से जवानों को पूर्व मंत्री प्रो. चावला बांध रहीं राखी; बोलीं- ये मेरे भाई हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।