अमृतसर के दबुर्जी फ्लाईओवर पर हादसा, पंजाब रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार टक्कर; कई यात्री हुए घायल
दबुर्जी फ्लाईओवर पर चढ़ाई के दौरान ट्रक और पंजाब रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगीं, लेकिन कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

फ्लाईओवर पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
HighLights
अमृतसर के दबुर्जी फ्लाईओवर पर बस-ट्रक की टक्कर हुई।
पंजाब रोडवेज बस के यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहा।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के दबुर्जी फ्लाईओवर पर बुधवार को चढ़ाई के दौरान ट्रक और पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें और खरोंचें आईं। राहत की बात रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक गुरदयाल सिंह बठिंडा से अमृतसर के अजनाला की ओर जा रहा था। जब ट्रक दबुर्जी फ्लाईओवर की चढ़ाई पर पहुंचा तो पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस उससे टकरा गई। ट्रक चालक के अनुसार, टक्कर में ट्रक के पीछे लगे डाले के पट्टे टूट गए। डाला भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।
यह भी पढ़ें- लुधियाना के स्कूल में हेड टीचर को अचानक हुआ सीने में दर्द, पानी पीते ही गिरे; अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित
तरनतारन से जम्मू जा रही थी बस
पंजाब रोडवेज बस के चालक गोपाल सिंह ने बताया कि बस पट्टी रोडवेज डिपो की थी और तरनतारन के पट्टी से जम्मू जा रही थी। उनके अनुसार बस के आगे भारी सामान से भरा ट्रक चल रहा था। फ्लाईओवर की चढ़ाई पर पहुंचते ही ट्रक चालक ने अचानक वाहन को पीछे करना शुरू कर दिया।
गोपाल सिंह ने आरोप लगाया कि चढ़ाई के दौरान ट्रक अचानक पीछे की ओर आने लगा। बस को संभालने के लिए उन्हें ज्यादा समय नहीं मिला। देखते ही देखते ट्रक का पिछला हिस्सा बस के अगले हिस्से से जा टकराया। टक्कर के कारण बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली की मांग 16 हजार MW के पार, 10 में से 5 सरकारी थर्मल यूनिट ठप; घरेलू-इंडस्ट्री सप्लाई प्रभावित
यात्री हुए मामूली घायल
हादसे में बस के आगे बैठे कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें और हल्की चोटें लगीं। हालांकि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद यात्रियों ने अपनी यात्रा आगे जारी रखी।
टक्कर के कारण दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कुछ समय तक फ्लाईओवर पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में वाहनों को हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया। हादसे में किसी गंभीर यात्री के घायल नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।
