खेल मैदान दिखाने के चक्कर में उड़ा ड्रोन! अमृतसर एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट के कारण करनी पड़ी उड़ानें डायवर्ट
अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन दिखने से सात उड़ानें प्रभावित हुईं। जांच में सामने आया कि पास के गांव में टूर्नामेंट के मैदान का निरीक्षण करने ड्रोन उड़ाया गया था।
HighLights
अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि से मचा हड़कंप।
सुरक्षा अलर्ट के कारण सात उड़ानों का मार्ग बदला गया।
ड्रोन टूर्नामेंट के लिए मैदान देखने को उड़ाया गया था।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के परिचालन क्षेत्र में दो से चार ड्रोन जैसे उड़ते हुए वस्तु दिखाई देने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों के मार्ग बदल दिए गए।
