Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरनाला में कांग्रेस बैठक में भूपेश बघेल के भाषण के दौरान चन्नी के समर्थन में लगे नारे, वड़िंग को करनी पड़ी तारीफ

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:26 PM (IST)

    बरनाला में कांग्रेस की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई, जिससे माहौल गरमा गया। पंजाब कांग्रेस अध्यक ...और पढ़ें

    बैठक में मौजूद पंजाब प्रभारी भुपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, राज कुमार वेरका व अन्य।

    बैठक में मौजूद पंजाब प्रभारी भुपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, राज कुमार वेरका व अन्य।

    HighLights

    1. बरनाला में कांग्रेस की बैठक में चन्नी के समर्थन में नारेबाजी।

    2. राजा वड़िंग ने चन्नी को 'सिर का ताज' बताया।

    3. कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में गुटबाजी से इनकार किया।

    जागरण संवाददाता, बरनाला। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत कांग्रेस के 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान के अंतर्गत बरनाला में आयोजित बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब बैठक शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी होने लगी।

    नारेबाजी के कारण कुछ समय के लिए बैठक का माहौल गरमा गया और कार्यकर्ताओं को शांत कर दोबारा कार्यक्रम शुरू करना पड़ा। बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, रजिया सुल्ताना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

    बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। 

    यह भी पढ़ें- बटाला में रेलवे स्टेशन के पास सुपर एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; पहचान करने में जुटी पुलिस

    barnala warriung

    संबोधन करते हुए अमरिंदर सिंह राजावडिंग।

    नेता बोलने लगे तो शुरू हुई नारेबाजी

    नेताओं ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर पार्टी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

    जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे, तब भी चन्नी के समर्थन में नारे लगे। इसके बाद पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के भाषण के दौरान भी नारेबाजी जारी रही। हालांकि भूपेश बघेल ने अपना संबोधन बीच में नहीं रोका और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर में अकेली नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, परिवार को रोकर सुनाया हाल; तरनतारन पुलिस ने दर्ज किया मामला

    चन्नी हमारे सिर का ताज

    नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने नेता के समर्थन में नारे लगाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी उनके सम्मानित नेता हैं और "चन्नी हमारे सिर का ताज हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं भी "चन्नी जिंदाबाद" और "बाजवा जिंदाबाद" के नारे लगा सकते हैं।

    राजा वड़िंग ने यह भी कहा कि मीडिया अक्सर चन्नी के समर्थन में लगने वाले नारों को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि नारे लगाने वाला व्यक्ति कांग्रेस का कार्यकर्ता न होकर आम आदमी पार्टी का समर्थक भी हो सकता है।

    जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही कांग्रेस

    पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पंजाब के सभी जिलों में बैठकें कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।

    पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका ने कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेता से प्रेम करता है, इसलिए उसके समर्थन में नारे लगाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और जो छोटे-मोटे मतभेद हैं, उन्हें भी समय रहते दूर कर लिया जाएगा।

    चन्नी के समर्थन में उठी आवाजें

    वहीं बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता इंदिरा भवन में कुछ और बात करते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति अलग दिखाई देती है।

    बैठक में चन्नी के समर्थन में नारे लगाने वाले भदौड़ निवासी अमर सिंह और भोला सिंह ने कहा कि यदि पंजाब में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाना है तो चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि पार्टी के भीतर गुटबाजी खत्म करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि इसी कारण कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- एक सुबह, दो मौतें... लुधियाना के गांव मुनबरपुरा में पसरा मातम, नशे की ओवरडोज की आशंका