Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में अकेली नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, परिवार को रोकर सुनाया हाल; तरनतारन पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:36 PM (IST)

    तरनतारन में एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की ...और पढ़ें

    घर में अकेली देख किया रेप।

    घर में अकेली देख किया रेप।

    HighLights

    1. तरनतारन में जीजा पर नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप।

    2. मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

    3. आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ जांच शुरू हुई।

    संवाद सहयोगी, तरनतारन। तरनतारन में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी का विवाह करीब तीन वर्ष पहले रणजीत सिंह नाम के व्यक्ति के साथ हुआ था। परिवार ने उसे बेटे जैसा मानकर पूरा विश्वास दिया था। महिला के अनुसार उसका दामाद रोजाना उनके घर आता-जाता था।

    यह भी पढ़ें- एक सुबह, दो मौतें... लुधियाना के गांव मुनबरपुरा में पसरा मातम, नशे की ओवरडोज की आशंका

    घर लौटने पर बेटी ने बताई कहानी

    शिकायत के मुताबिक, 22 जुलाई को महिला ने अपने दामाद से उसके साथ अमृतसर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने धान की रोपाई का काम होने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद महिला अपनी एक बेटी के साथ अमृतसर चली गई। इस दौरान घर में उसकी 16 वर्षीय छोटी बेटी अकेली थी।

    महिला ने आरोप लगाया कि घर लौटने पर नाबालिग बेटी ने जीजा पर उसके साथ दुष्कर्म की बात कही। परिवार ने कुछ दिनों तक बड़ी बेटी के घर और सामाजिक सम्मान को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सार्वजनिक नहीं किया। बाद में महिला ने पुलिस से शिकायत की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चार साल में पंजाब बना शिक्षा में नंबर-1, मुख्यमंत्री बोले- निजी को छोड़ सरकारी स्कूलों में आ रहे विद्यार्थी

    शिकायत के आधार पर जांच शुरू

    शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने आरोपित रणजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और बाल संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर किरणपाल कौर को सौंपी गई है।

    पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब-चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ नई मुहिम, गुरु ग्रंथ साहिब का जिक्र कर PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश