100 वर्षीय अंगरेज कौर इंसां ने निभाया वादा, निधन के बाद देहदान कर मानवता की मिसाल बनीं
बरनाला के गांव संघेड़ा की 100 वर्षीय अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान किया। वह गांव की दूसरी और ब्लाक बरनाला की 74वीं देहदाता बनीं। ...और पढ़ें

स्वर्गीय अंगरेज कौर इंसां के पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए ले जा रही एंबुलेंस को रवाना करते परिजन और अन्य श्रद्धालु। सौ जागरण
HighLights
100 वर्षीय अंग्रेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान किया।
डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं का पालन करते हुए यह संकल्प पूरा किया।
पार्थिव शरीर झज्जर के मेडिकल कॉलेज को अनुसंधान हेतु दान।
हेमंत राजू, बरनाला। बरनाला जिले के गांव संघेड़ा की 100 वर्षीय अंग्रेज कौर इंसां ने अपने निधन के बाद देहदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने पति जोरा सिंह की तरह ही डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं का पालन करते हुए अपना पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया। इसके साथ ही वह गांव संघेड़ा की दूसरी तथा ब्लाक बरनाला की 74वीं देहदाता बन गईं।
बताया गया कि अंग्रेज कौर इंसां बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक निधन हो गया। वह 100 वर्ष की आयु में भी स्वस्थ थीं। उन्होंने जीवनकाल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के समक्ष देहदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद पुत्र हरबंस सिंह इंसां, गुरजंट सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया।
अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और श्रद्धालु मौजूद रहे। डेरा सच्चा सौदा के 'बेटी-बेटा एक समान' अभियान के तहत उनके बेटों के साथ बहुओं और बेटियों ने भी अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के माध्यम से शोध संस्थान के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, ISI के निशाने थे 4 शहर; 3 राज्यों से 12 संदिग्ध गिरफ्तार
नारों के साथ दी भावभीनी विदाई
इस दौरान माता अंग्रेज कौर इंसां अमर रहें जैसे नारों के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।कुलविंदर इंसां, सुखदेव इंसां, भोला सिंह इंसां, प्रेम इंसां, सुखबीर सिंह इंसां, जग्गा इंसां, राजा सिंह इंसां, सुरिंदर जौड़ा इंसां, गुरचरण इंसां, बब्बू इंसां, सुदागर सिंह इंसां, फौजी राम इंसां, राजविंदर इंसां, लखविंदर इंसां, अमनदीप इंसां, नछत्तर इंसां, मक्कन सोही इंसां, कमलदीप कौर इंसां, धीर इंसां, परगट सिंह और सुशील सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आठ सप्ताह बाद भी नहीं हुए गुरुग्राम नगर निगम के चुनाव, हाई कोर्ट ने निगम आयुक्त से मांगा जवाब
हरियाणा में भेजा गया शव
हरबंस सिंह इंसां ने बताया कि इससे पहले उनके पिता जोरा सिंह का भी निधन के बाद देहदान किया गया था। अब उनकी माता ने भी वही संकल्प पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता की सोच और मानव सेवा के इस कार्य पर गर्व है।
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों संजीव कुमार इंसां और सुरिंदर कुमार इंसां ने कहा कि संस्था के अनुयायी सुख-दुख हर परिस्थिति में मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेज कौर इंसां का पार्थिव शरीर वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल, झज्जर (हरियाणा) को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान किया गया।