Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरनाला में वोटिंग के बीच बवाल, भाजपा उम्मीदवार के पति पर हमला; पगड़ी उतारने के आरोप से गरमाई राजनीति

    Updated: Tue, 26 May 2026 03:42 PM (IST)

    बरनाला के वार्ड नंबर 15 में मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार दीपइंदर कौर के पति जसवीर सिंह पर कथित हमला किया गया। आरोप है कि उनकी पगड़ी उतारी गई और तेजध ...और पढ़ें

    घटना की जानकारी देते हुए भाजपा उम्मीदवार के पति

    घटना की जानकारी देते हुए भाजपा उम्मीदवार के पति

    HighLights

    1. भाजपा उम्मीदवार के पति जसवीर सिंह पर हमला।

    2. हमलावरों ने पगड़ी उतारी, सिर पर वार किया।

    3. फर्जी वोटिंग और AAP पर हमले का आरोप।

    संवाद सहयोगी, बरनाला। बरनाला में नगर निगम चुनाव के दौरान मंगलवार को हिंसा की घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 15 में भाजपा उम्मीदवार दीपइंदर कौर के पति जसवीर सिंह पर कथित तौर पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी पगड़ी उतार दी और सिर पर तेजधार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और राजनीतिक माहौल गरमा गया।

    घायल जसवीर सिंह को तुरंत बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी रोष फैल गया। अस्पताल और मतदान केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

    जसवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी दीपइंदर कौर वार्ड नंबर 15 से भाजपा उम्मीदवार हैं और मतदान के दौरान सुबह से ही कुछ बाहरी लोग इलाके में घूम रहे थे। उनका दावा है कि ये लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे और कथित तौर पर फर्जी वोटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पहले ही पुलिस प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    यह भी पढ़ें- Photos में देखें पंजाब निकाय चुनाव 2026 महासंग्राम, बूथों पर लंबी कतारें; छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिमय वोटिंग

    पीड़ित ने लगाए फर्जी वोटिंग के आरोप

    जसवीर सिंह के अनुसार जब उन्होंने कथित फर्जी वोटिंग का विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले उनके साथ धक्का-मुक्की की और फिर पगड़ी उतार दी। इसके बाद सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    खबरें और भी

    घटना के दौरान उनकी पत्नी दीपइंदर कौर और अन्य समर्थकों के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। भाजपा नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए प्रशासन और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव 2026 LIVE: पटियाला में पुलिस पर पथराव के बाद फायरिंग, धूरी जाने से रोके गए केंद्रीय मंत्री बिट्टू

    आरोपियों को पकड़ने की रखी मांग

    जसवीर सिंह ने आम आदमी पार्टी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान खुलेआम फर्जी वोटिंग हो रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने हमले में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्र के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'BJP प्रत्याशी का किया अपहरण', पंजाब निकाय चुनाव के बीच सरकार पर भड़के रवनीत बिट्टू, SSP और DC को बताया कठपुतली