Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP प्रत्याशी का किया अपहरण', पंजाब निकाय चुनाव के बीच सरकार पर भड़के रवनीत बिट्टू, SSP और DC को बताया कठपुतली

    Updated: Tue, 26 May 2026 03:09 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने धूरी नगर काउंसिल चुनाव में पंजाब सरकार पर गुंडागर्दी और लोकतंत्र का हनन करने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    पंजाब निकाय चुनाव के बीच सरकार पर भड़के रवनीत बिट्टू (जागरण फोटो)

    पंजाब निकाय चुनाव के बीच सरकार पर भड़के रवनीत बिट्टू (जागरण फोटो)


    HighLights

    1. रवनीत बिट्टू ने पंजाब सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया

    2. धूरी नगर काउंसिल चुनाव में लोकतंत्र हनन का दावा किया

    3. भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने, धमकियों की शिकायत

    जागरण संवाददाता, संगरूर। केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के हलका धूरी में नगर काउंसिल चुनाव जीतने के लिए सरकार जमकर गुंडागर्दी कर रही है व पुलिस के साथ मिलकर लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। बिट्टू ने कहा कि पुलिस ने पहले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार सिंह को हिरासत में ले रखा है।

    वहीं, धूरी के वार्ड नंबर-9 से भाजपा के प्रत्याशी प्रिया के पति बब्लू को सत्ताधारियों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इन दोनों मामलों को लेकर जब वह धूरी जा रहे थे तो पुलिस ने बेनड़ा से उनका काफिला रोककर उन्हें चुनाव आचार सहिंता लगे होने के तर्क देकर धूरी में दाखिल होने से रोक लिया और उन्हें वापस संगरूर लौटना पड़ा। पुलिस अभी तक ओंकार सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। उन्होंने पुलिस पर ओंकार सिंह का अपहरण करने व गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार करके रखने का आरोप लगाया।

    बीजेपी प्रत्याशियों को डराया-धमकाया जा रहा है: बिट्टू

    धमकियों से डरकर बब्लू भी संगरूर में उनके पास पहुंचे व उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया। बिट्टू ने कहा कि पहले सरकार ने नगर काउंसिल चुनाव के लिए मैदान में उतरे गए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कथित तौर पर गलत तरीके से रद करवा दिए, कुछ बाकी बचे भाजपा प्रत्याशियों को डराया-धमकिया जा रहा है, पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन सरकार के हाथ की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।

    उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर आरोप लगाया कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं, जिस कारण धूरी के वोटरों में सरकार के प्रति रोष है व अपनी हार को देखते हुए सरकार धूरी में जमकर लोकतंत्र का कत्ल करके गलत तरीके से चुनाव जीतने की राह पर चल रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह इस धक्केशाही के खिलाफ माननीय कोर्ट से लेकर पंजाब चुनाव आयोग तक पहुंच करेंगे।

    खबरें और भी

    2027 में सबक सिखाएंगे: रवनीत बिट्टू

    उन्होंने पंजाब चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर पंचायत चुनाव में मनमानी करने की खातिर चुनाव ईवीएम की बजाए बेल्ट पेपर पर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धूरी में सरकार के इशारे पर हो रही धक्केशाही व गुंडागर्दी ने यह साफ कर दिया है कि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही सरकार लोगों में से अपना आधार खो चुकी है। वर्ष 2027 के विधानसभा में लोग आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएंगे व इस धक्केशाही का मुंह तोड़ जवाब देंगे।

    यह भी पढ़ें- वायरल ऑडियो पर घिरे राजा वड़िंग, एससी आयोग ने एसएसपी को किया तलब; मांगी फोरेंसिक रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव 2026 LIVE: पटियाला में पुलिस पर पथराव के बाद फायरिंग, धूरी जाने से रोके गए केंद्रीय मंत्री बिट्टू