पंजाब निकाय चुनाव में 61 फीसदी हुआ मतदान, अबोहर में हिंसक झड़प में छह घायल; पटियाला में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पंजाब में आठ नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव मंगलवार शाम 5 बजे संपन्न हुए, जिसमें कुल 61.5% मतदान दर्ज किया गया। ...और पढ़ें
bews-1779808022828_m.webp)
पंजाब में 61 फीसदी हुआ मतदान (जागरण कोलाज)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, चंडीगढ़। राज्य में आठ नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों व 20 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो चुका है। पहली बार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर हर बूथ के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।
पंजाब में सुबह आठ बजे से ही निकाय चुनाव शुरू हो गया। चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बावजूद इसके कई जगहों पर हिंसक झड़प सामने आई। फाजिल्का के अबोहर और पटियाला में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में हिंसक झड़प देखी गई।

कहां कितना हुआ मतदान?
| क्षेत्र (Location) | प्रतिशत (Percentage) |
| मानसा | 69.23% |
| बरेटा | 82.26% |
| बुढलाडा | 76.17% |
| बोहा | 84.04% |
| जोगा | 85.33% |
| Overall | 74.36% |
पंजाब में निकाय चुनाव के तहत शाम पांच बजे तक 61.5% मतदान दर्ज हुआ है। बठिंडा में शाम 5 बजे तक 65.18 फीसदी वोटिंग हुई।

| नगर परिषद (Municipal Council) | मतदान प्रतिशत (Till 5 PM) |
| MC दोराहा (Doraha) | 69.43% |
| MC जगराओं (Jagraon) | 62.75% |
| MC खन्ना (Khanna) | 53.08% |
| MC पायल (Payal) | 78.79% |
| MC रायकोट (Raikot) | 70.14% |
| MC समराला (Samrala) | 67.21% |
| --- | --- |
| कुल (Total) | 60.30% |
बरनाला की नगर परिषदों (MC) के दोपहर 5 बजे तक के मतदान प्रतिशत की टेबल दी गई है

खबरें और भी
| नगर परिषद (Municipal Council) | मतदान प्रतिशत (Till 5 PM) |
| MC बरनाला | 63.50% |
| MC तपा | 81.31% |
| MC भदौड़ | 79.68% |
| MC धनौला | 72.04% |
अबोहर में झड़प
अबोहर में नगर निगम चुनावों के दौरान जहां पूरा दिन माहौल शांतिपूर्वक रहा व चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से चल रहे थे। वहीं शाम होते ही अलग अलग दो जगहों पर हिंसक झड़प होने की बात सामने आई है। इस बीच छह लोग घायल हो गए अबाेहर के वार्ड नंबर 45 में हुई भाजपा व आप कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प देखी गई। कई जगहों पर कुर्सियां टूटी नजर आईं।
-1779807655036.jpeg)
उधर, आम आदमी पार्टी के लगे बूथ पर बुरी तरह से तोड़फोड़ की गई है। जिसमें कुर्सियां व कूलर टूटे पड़े हैं। यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बूटा सिंह व भाजपा की तरफ से विजय छाबड़ा चुनाव लड़ रहे हैं।

पटियाला में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पटियाला के समाना के वार्ड 19 में पुलिस के साथ झड़प के दौरान छत पर खड़े एक युवक को करंट लग गया है, जिसकी हालत गंभीर है। समाना के सिविल अस्पताल से उसे पटियाला राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं, धूरी में भाजपा के प्रत्याशी को संगरूर से वापस छोड़ने के लिए पहुंचे रवनीत बिट्टू को रोक लिया गया।

पटियाला के समाना में वोटिंग के दौरान हुई तकरारबाजी बढ़ते हुए पथराव में बदल गई। पुलिस को लोगों की भीड़ खदेड़ने के लिए जहां लाठीचार्ज व पथराव करना पड़ा, वहीं हवाई फायरिंग करने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 19 में हंगामा होने के बाद पुलिस पर पथराव भी हुआ था, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
फिरोजपुर के वार्ड नंबर 8 में पुलिस की और से जिले से बाहरी लोगों के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, मतदान के समय मानसा के वार्ड नंबर 18 के मतदान केंद्र में रिवॉल्वर लेकर पहुंचे एक नेता के बाउंसर को पुलिस ने मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।

आप और शिअद के बीच विवाद
नगर पंचायत भिखीविंड के वार्ड नंबर 7 में बूथ कैप्चरिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिअद नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ताओं ने बैक डोर से बूथ में घुसने का प्रयास किया। उन्होंने विधायक सरवन सिंह धुन के पीए पर भी आरोप लगाए।

शिअद कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद कहासुनी हुई और कई गाड़ियों में सवार आप कार्यकर्ता मौके से चले गए। वहीं विधायक धुन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। फिरोजपुर के वार्ड नंबर 8 में पुलिस की और से जिले से बाहरी लोगों के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया।
राजा वड़िंग की आई प्रतिक्रिया
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हुए हमले को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार रीलों में व्यस्त है, जबकि गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं।

वड़िंग ने कहा कि जब चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी तथा हमले के पीछे शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पेट्रोल-डीजल की महंगाई का विरोध, बैलगाड़ी से वोट डालने पहुंचे वड़िंग: पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पत्नी अमृता वड़िंग के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर मुक्तसर के वार्ड नंबर पांच में वोट डालने पहुंचे।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। अब तो यही साधन अपनाने होंगे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को केवल चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया है। जनता को राहत देना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से संसद तक यह मुद्दा उठाएगी।
29 मई को घोषित होंगे नतीजे
राज्य में पहली बार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर हर बूथ के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गईरिकार्डिंग भी एक साल तक सुरक्षित रखी जाएगी। चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित होंगे। मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से हुए। कुल 1,896 सीटों के लिए 7,555 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें 1,613 उम्मीदवार नगर निगम, 5,142 नगर कौंसिल और 800 नगर पंचायत के लिए रहे हैं।
पंजाब निकाय चुनाव से संबंधित अन्य खबरें:
यह भी पढ़ें- पंजाब नगर निगम चुनाव 2027: बटाला में तीन जगहों पर झड़प, AAP समर्थकों ने बीजेपी उम्मीदवार के ससुर को पीटा
यह भी पढ़ें- सरहिंद नगर काउंसिल चुनाव: पोलिंग बूथ पर AAP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
यह भी पढ़ें- पंजाब नगर निगम चुनाव: फाजिल्का के अबोहर में मतदान के दौरान दो जगहों पर हिंसक झड़प, 6 लोग गंभीर रूप से घायल