Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करने वाला गैंग सक्रिय, वीडियो वायरल होने से दहशत और बढ़ी

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 04:03 PM (IST)

    बठिंडा में राहगीरों से मारपीट और लूटपाट करने वाले एक गिरोह का वीडियो वायरल होने से शहर में दहशत फैल गई है। माल रोड पर हुई इस घटना के बाद कानून-व्यवस्थ ...और पढ़ें

    व्यक्ति को पकड़ कर ले जाता लुटेरा गैंग।

    व्यक्ति को पकड़ कर ले जाता लुटेरा गैंग।

    HighLights

    1. बठिंडा में राहगीरों से मारपीट, लूटपाट का वीडियो वायरल।

    2. माल रोड पर हुई घटना से शहर में दहशत का माहौल।

    3. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब माल रोड क्षेत्र के पास राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले एक गैंग की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    वायरल वीडियो में चार युवक एक व्यक्ति को घेरकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे उसकी जेबें टटोलते दिखाई देते हैं। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है, जब लोग सैर करने या काम पर जाने के लिए घरों से निकलते हैं। पीड़ित व्यक्ति डर के कारण विरोध नहीं कर पा रहा, जबकि हमलावर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ स्थित डीआरटी में रिक्तियों का मामला, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    बुजुर्ग व्यक्ति को पीटते दिखे

    इससे पहले भी हनुमान चौक और बिरला मिल कालोनी क्षेत्र के पास एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और लूटपाट की वीडियो सामने आई थी। उसमें कुछ युवक बुजुर्ग को सुनसान जगह ले जाकर उसकी तलाशी लेते दिखे। बुजुर्ग बार-बार कह रहा था कि उसके पास कुछ नहीं है, लेकिन आरोपित उसकी बात अनसुनी कर रहे थे।

    इसी स्थान पर एक अन्य युवक को भी घेरकर पीटा गया और उससे नकदी की मांग की गई। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ध्वस्त, एक साल में 1767 मामलों में 3140 आरोपी गिरफ्तार

    अकेले निकलने वालों को निशाना बनाता है गैंग

    नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सोनू महेश्वरी ने आरोप लगाया कि यह गैंग खास तौर पर सुबह के समय सक्रिय रहता है और अकेले निकलने वालों को निशाना बनाता है। उन्होंने पुलिस से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की मांग की।

    खबरें और भी

    लगातार वायरल हो रही वीडियो के कारण शहरवासियों में रोष है। माता-पिता बच्चों को अकेले बाहर भेजने से हिचक रहे हैं और बुजुर्गों ने सुबह की सैर कम कर दी है। थाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पानीपत रिफाइनरी में भारी बवाल, 8 घंटे काम की मांग पर अड़े श्रमिक; CISF के साथ झड़प